कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ सकते हैं और रायबरेली से सांसद बने रह सकते हैं। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की शनिवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई हैं। बैठक में नेताओं के बीच इस बात पर चर्चा हुई और सभी ने सीट रखने के निर्णय पर अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान उनके वायनाड सीट छोड़ने की स्थिति पर भी चर्चा हुई। सांसद के सुरेश ने कहा कि राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड से सांसद बने हैं और वहां की जनता उन्हें प्रतिनिधि के रूप में चाहती हैं। बाकि अधिकतर सांसदों ने रायबरेली सीट रखने को लेकर ज्यादा जोर दिया। UP से कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि रायबरेली गांधी परिवार की पारंपरिक सीट है और पीढ़ियों से चली आ रही है। यह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के राजनीतिक पुनरुद्धार के लिए बहुत जरूरी है। सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में कहा था कि मैं आपको अपना बेटा दे रही हूं। उससे स्पष्ट हो गया था कि राहुल वहां परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वह अगले सप्ताह सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली जाएंगे। रायबरेली के लोगों ने गांधी परिवार के प्रति निष्ठाऔ दिखाई है। राहुल ने वहां से 3.64 लाख वोटों से जीत हासिल की है। 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से उन्हें हार मिली थी। इसी तरह वायनाड की जनता ने राहुल को दूसरी बार सांसद बनाया है। 2019 में वह वहां से 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विधुतकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर लगाया धरना, उर्जा मंत्री नागर को दिया ज्ञापन
बूंदी। विधुत निगम के तकनीकी कर्मचारी के साथ हुई मारपीट व राजकार्य में बाधा, तथा सरकारी सम्पति को...
ৰহা ৰেইনব ক্লাবৰ সম্বৰ্ধনা অনুষ্ঠান অহাকালি।
ৰহা হাৰিয়ামুখ মুছলমান গাঁও ত বৰ্ষ ২০২১ত স্থাপিত ৰেইন ব ক্লাবৰ উদ্যোগত অহাকালি দিনৰ ৩বজাত অনুষ্ঠিত...
आईएमडी ने कल मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, अमरावती और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पालघर, नासिक और पुणे को इस बीच कल के पूर्वानुमान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने कल मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा, अमरावती और ठाणे के लिए ऑरेंज...