राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए 2021 में हुए भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में शनिवार को तीन ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया. इन तीन में से दो ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी से हुई, जहां ये लोग ट्रेनिंग ले रही थी. वहीं एक की गिरफ्तारी जोधपुर से हुई. गिरफ्तार तीनों एसआई पर आरोप है कि इन लोगों ने ब्लूटूथ के जरिए परीक्षा में नकल की थी. एसआई पेपर लीक केस की जांच कर रही राजस्थान पुलिस की विशेष टीम एसओजी ने इन तीनों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है. एसओजी ने बताया कि गिरफ्तार की गई तीनों ट्रेनी एसआई की पहचान जोधपुर की प्रभा विश्नोई, बीकानेर की मनीषा सियाग और बीकानेर की अंकिता गोदारा के रूप में हुई है. एसओजी ने बताया कि बीते दिनों जोधपुर से एसआई पेपर लीक के मास्टरमाइंड 50 हजार के इनामी पौरव कालेर को गिरफ्तार किया था. चूरू के पौरव कालेर ने पूछताछ में इन सभी का जिक्र किया था. जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगहों पर दबिश देते हुए इन तीनों को गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि एसआई पेपर लीक केस में पुलिस अभी तक 50 से अधिक लोगों को आरोपी बना चुकी है. मास्टरमाइंड जगदीश बिश्नोई सहित 44 आरोपियों को चालान पेश कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा चुकी है. लेकिन इन मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे अन्य आरोपी भी पकड़ में आ रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કેશોદ દિવ્યાત્માઓને પુષ્પાંજલિ અર્પણ કરવા કાર્યક્રમ યોજવામાં આવ્યો.
કેશોદ દિવ્યાત્માઓને પુષ્પાંજલિ અર્પણ કરવા કાર્યક્રમ યોજવામાં આવ્યો.
ભાજપના બે દિગ્ગજ નેતા શક્તિ પ્રદર્શન કરી અપક્ષ માં નોંધાવી ઉમેદવારી લેબજીજી ઠાકોર અને ભરત ધુખ
ભાજપના બે દિગ્ગજ નેતા શક્તિ પ્રદર્શન કરી અપક્ષ માં નોંધાવી ઉમેદવારી લેબજીજી ઠાકોર અને ભરત ધુખ
પાવીજેતપુર રેલવે ફાટકમાં ઢાળ ઉપરથી ૧૪ પૈંડાની ટ્રક પાછી પડતા, વાહન ચાલકો તેમજ લારીઓ વાળા નો આબાદ થયેલો બચાવ : ગામનો મુખ્ય રસ્તો થયો બંધ
પાવીજેતપુર રેલવે ફાટક ઉપરના ઢાળ ઉપરથી ૧૪ પૈંડાની મોટી ટ્રક બંધ થઈ જઈ પાછી પડતા ઉબેટો મૂકી દેતા...
Shiva Thapa defeats Pakistan's Suleman Baloch in Common Wealth Games on 29 th July 2022 .
Ace Indian Boxer Shiva Thapa began his Common Wealth Games campaign on a rousing note by...