अपने फैसलों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आमजन को राहत प्रदान करने के लिए एक और अनूठी पहल की है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की सुकेत में जन सुनवाई कर कहा कि पिछली जन सुनवाई के दौरान आए जिन परिवादों को विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारित किए जाने की रिपोर्ट दी है उन परिवादों की सूची बनाकर परिवादियों को चिट्ठी लिखी जाएगी और उनसे पूछा जाएगा कि वास्तव में उनकी समस्या का समाधान उचित ढंग से किया गया है अथवा नहीं. यदि परिवादी ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो परिवाद निस्तारित किए जाने की गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.शिक्षा मंत्री ने यह बात शनिवार को रामगंजमंडी उपखंड के सुकेत में आयोजित जन सुनवाई शिविर के दौरान पिछली जनसुनवाईयों में आए परिवादों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए कही. उन्होंने सभी विभागों से पिछले शिविरों के दौरान आए परिवादों के निस्तारण संबंधी पालना रिपोर्ट तलब की. सातलखेड़ी में हुई पिछली जनसुनवाई के दौरान आए परिवादों की वस्तुस्थिति की भी जानकारी ली.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं,सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगे की DP लगाए
भारत के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए फेमस...
National Award लेने शादी का जोड़ा पहन कर पहुंची Alia Bhatt | Latest News | entertainment
National Award लेने शादी का जोड़ा पहन कर पहुंची Alia Bhatt | Latest News | entertainment
મહેસાણાના આંબલીયાસણ રેલવે સ્ટેશનમાં રિઝર્વેશન સેન્ટર શરુ કરાયું, પ્રવાસીઓને સુવિધા
મહેસાણા : મહેસાણા તાલુકામાં આવેલા આંબલીયાસણ રેલવે સ્ટેશન ગાયકવાડ સરકારની સમયનું જંક્શન મથક ગણાય...
CM ने दक्षिण कोरियाई निवेशकों को राजस्थान में किया आमंत्रित, बोले-हमारी साझेदारी का नया अध्याय लिखा जाएगा
दक्षिण कोरियाई निवेशकों को मुख्यमंत्री ने राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा,...
Sonia Gandhi Speech on Women Reservation Bill: Lok Sabha में सोनिया गांधी ने किया समर्थन। Congress
Sonia Gandhi Speech on Women Reservation Bill: Lok Sabha में सोनिया गांधी ने किया समर्थन। Congress