राजस्थान में भजनलाल सरकार बजट सत्र में घोषित मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना लागू करने जा रही है। जिसके तहत वंचित वर्गो के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दें कि वित्तमंत्री दिया कुमारी ने बजट भाषण के दौरान गरीबों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने का बड़ा ऐलान किया था। भजनलाल सरकार ने इस योजना को 1 जुलाई से लागू करने जा रही है।इस योजना में सभी वंचित वर्गों तक भी शिक्षा पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है। जिससे शिक्षा को सुलभ किया जा सके। इसमें अल्प आय वर्ग, लघु/ सीमांत / बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के परिवार के छात्र-छात्राओं को केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसे तहत अल्प आय वर्ग (रुपये 2.50 लाख तक वार्षिक आय), लघु/ सीमांत / बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जायेगी। यह योजना नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 (दिनांक 01.07.2024) से लागू होगी।अल्प आय वर्ग (रुपये 2.50 लाख तक वार्षिक आय ), लघु/ सीमांत / बटाईदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के परिवारों के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राजकीय निधि कोष की देय राशि माफ कर दी जायेगी। (राजकीय निधि मद- प्रवेश शुल्क, शिक्षण शुल्क व प्रयोगशाला शुल्क ) विद्यार्थियों से छात्र निधि मद से प्रवेश के समय विभिन्न शुल्क यथा महाविद्यालय विकास समिति, कॉशन मनी, सांस्कृतिक गतिविधियां, क्रीडा शुल्क, परिचय पत्र शुल्क इत्यादि लिये जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र नगर के द्वारा किया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अरुण यादव जी का जोरदार स्वागत
मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरुण...
दो-दो वर्ल्ड वॉर में पस्त जर्मनी कैसे विकसित देश बना? Hitler | Germany facts in Hindi | G20
दो-दो वर्ल्ड वॉर में पस्त जर्मनी कैसे विकसित देश बना? Hitler | Germany facts in Hindi | G20
India's first private rocket: भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्चिंग को तैयार, नए युग की होगी शुरुआत
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस 12 नवंबर से 16 नवंबर के बीच लॉन्च के लिए तैयार है। हैदराबाद...
अद्भुत ताक़त और प्रोटीन के लिए रोज़ सुबह खाएं ये 4 चीज़ें | Healthy Hamesha
अद्भुत ताक़त और प्रोटीन के लिए रोज़ सुबह खाएं ये 4 चीज़ें | Healthy Hamesha
श्री रामकृष्ण चौरसिया बनाए गए गुनौर ब्लॉक के गुनौर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी पन्ना संगठन प्रभारी संपत...