आज पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को भाजपा और NDA संसदीय दल का नेता चुन लिया गया. इस मौके पर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत NDA के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहे. राजनाथ सिंह ने संसदीय दल का नेता के लिए नरेंद्र मोदी का नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसकाभाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत NDA के सभी घटक दलों ने अनुमोदन किया. मोदी के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा, 'आज लोकतंत्र के मंदिर भारतीय संसद में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल का नेता चुने जाने पर माँ भारती के परम उपासक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को समस्त राजस्थान परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की.' भजनलाल ने लिखा कि, 'बीते 10 वर्षों में यशस्वी प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में, भारत ने विश्व मंच पर अपनी प्रतिष्ठा और स्वाभिमान में असाधारण बढ़ोतरी देखी है. केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं ने गरीबी उन्मूलन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को साकार किया है.'उन्होंने आगे लिखा, 'प्रधानमंत्री जी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देशहित में कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं . जिससे युवा, महिलाएं, और वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति हुई है. माननीय मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में, भारत विश्व की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. उनकी दूरदृष्टि के चलते, निस्संदेह देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को भी निश्चित तौर पर प्राप्त करेगा.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PORBANDAR પોરબંદરની સરકારી હોસ્પિટલ બેદરકારીનું કેન્દ્ર 19 11 2022
PORBANDAR પોરબંદરની સરકારી હોસ્પિટલ બેદરકારીનું કેન્દ્ર 19 11 2022
પ્રતીબંધીત ચાઇનીઝ દોરાનુ વેચાણ કરતા મિઠાપુરના એક ઇસમને કુલ-૩૯ ફિરકા, કિં.રૂ. ૭૮૦૦/- ના મુદ્દામાલ સાથે ઝડપી લઇ કાયદેસરની કાર્યવાહી કરતી દેવભૂમિ દ્વારકા એસ.ઓ.જી.
મ્હે. પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી અશોક કુમાર યાદવ, સાહેબ રાજકોટ વિભાગ –રાજકોટ તેમજ શ્રી નિતેશ...
शिरूर तालुक्यातील एका महिलेला मारहाण करत विनयभंग
शिरूर तालुक्यातील एका महिलेला मारहाण करत विनयभंग
तळेगाव ढमढेरे, प्रतिनिधी:
शिरूर...
ગણેશ ચતુર્થીઃ આ સેલેબ્સના ઘરે ગણપતિ આવ્યા, બાપ્પાનું ધામધૂમથી સ્વાગત કર્યું
ગણપતિ બાપ્પાનું આગમન થઈ ગયું છે અને તે સામાન્ય લોકોની સાથે સાથે સેલેબ્સમાં પણ જોવા મળી રહ્યો છે....