लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठकों का दौर जारी है. इस बीच इंडिया गठबंधन का हिस्सा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और राजस्थान के नागौर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान सामने आया है. हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है. इंडिया गठबंधन की बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है. इस कारण मेरी इंडिया गठबंधन से नाराजगी है, लेकिन मैं बीजेपी के साथ भी नहीं जा रहा हूं.इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि हनुमान बेनीवाल कल एनडीए की बैठक में शामिल हो सकते हैं. इंडिया गठबंधन की बैठकों में नहीं बुलाए जाने पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन में हूं, कल क्या होगा किसी को भरोसा नहीं. बाद में उन्होंने यह भी कहा था कि मैं बीजेपी के साथ नहीं जाउंगा. इंडिया के साथ ही रहूंगा. हनुमान बेनीवाल पहले भी एनडीए का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, इस लोकसभा चुनाव से पहले वे एनडीए से अलग हो गए और कांग्रेस के गठबंधन किया था. लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद हनुमान बेनीवाल ने कहा था कि जब मैं एनडीए से अलग हुआ था, तब उन्होंने कहा था कि आप हमारी वजह से जीते हो, तब मैंने कहा था कि इस बार आप आना और जीत कर दिखाना.राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो ने कहा था कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नागौर से मुझे जिताने के लिए अपना पूरा दमखम लगाया और उसी का परिणाम है कि यहां से मेरी जीत हुई और बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा की हार हुई, जिन्होंने इस सीट को जीतने के लिए सौ करोड़ रुपये तक खर्च किए. उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही हम लोगों ने साथ काम किया, 500 से ज्यादा रैलियां की. सभी समाज के लोगों ने मुझे वोट दिए लेकिन, मुस्लिम समुदाय ने 100 प्रतिशत मतदान किया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહુવા તાલુકાના તલગાજરડા ખાતેથી પૂ મોરારીબાપુ દ્વારા મતદાન કરવા અપીલ કરાઈ
મહુવા તાલુકાના તલગાજરડા ખાતેથી પૂ મોરારીબાપુ દ્વારા મતદાન કરવા અપીલ કરાઈ
India Canada Tension: भारत-कनाडा में बढ़ते तनाव से पश्चिमी देशों को क्या डर लग रहा? (BBC Hindi)
India Canada Tension: भारत-कनाडा में बढ़ते तनाव से पश्चिमी देशों को क्या डर लग रहा? (BBC Hindi)
Tata Tiago CNG और Tigor CNG को मिलेगा AMT गियर ऑप्शन, कम खर्च पर उठा सकेंगे बेहतरीन ड्राइविंग का मजा
Tata Motors की ओर से अपनी Tiago और Tigor के सीएनजी वर्जन में AMT दिया जाएगा। टियागो और टिगोर मॉडल...
બનાસાંઠા જીલ્લામાં જળ બંબાકાર. પાલપુર, વડગામ, લાખણીમાં વરસાદી પાણી ભરાણા
બનાસાંઠા જીલ્લામાં જળ બંબાકાર. પાલપુર, વડગામ, લાખણીમાં વરસાદી પાણી ભરાણા