राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार सुबह सचिवालय में अधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की क्रियान्विति में तेजी लाने के निर्देश दिए. हरियाणा और मध्य प्रदेश सरकार के साथ MoU साइन होने के बाद ये पहली अहम बैठक थी, जिसमें सीएम ने ईआरसीपी और यमुना जल समझौते की प्रगति को लेकर फीडबैक लिया. बैठक में मौजूद मंत्री सुरेश रावत, चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत ने सीएम को बताया कि अभी तक मध्य प्रदेश सरकार के साथ ERCP की संयुक्त DPR तैयार नहीं हो सकी है. ऐसा इसीलिए क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को अपनी DPR अब तक नहीं सौंपी है. दूसरी ओर हरियाणा ने भी अब तक टास्क फोर्स का गठन नहीं किया है. इस टास्क फोर्स के गठन के बाद ही राजस्थान और हरियाणा परियोजना की संयुक्त निगरानी कर सकेंगे. इस कारण क्रियान्विति में देरी हुई है. इस पर सीएम ने मध्य प्रदेश और हरियाणा सरकार के साथ बात करके योजना की क्रियान्विति में तेजी लाने के निर्देश दिए. आपको बता दें कि ईआरसीपी योजना के तहत पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदियों को इंटरलिंक कर बनाए गए पहले नौनेरा बांध भी टेस्टिंग का काम भी इस महीने से शुरू होने वाला है. जल संसाधन विभाग पूरे जोर-शोर से इसकी तैयारियों में लगा हुआ है. सीएम शर्मा पहले ही अपने भाषण में जनता दे चुके हैं कि ईआरसीपी परियोजना को हर हाल में पांच साल में पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में इस दिशा में कार्य तेजी से करने के लिए सीएम ने निर्देश दिए हैं. जैसे ही इस परियोजना का काम पूरा हो जाएगा, तब प्रदेश के 21 जिलों को पीने का पर्याप्त पानी मिल सकेगा. साथ ही उसका उपयोग सिंचाई के लिए भी किया जा सकेगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાટણ : સરકારી અનાજનો જથ્થો બારોબાર પગ કરી જવાની ઉઠી બુમ | SatyaNirbhay News Channel
પાટણ : સરકારી અનાજનો જથ્થો બારોબાર પગ કરી જવાની ઉઠી બુમ | SatyaNirbhay News Channel
Dubai बना भारतीयों का फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशन, 63 प्रतिशत बढ़ी यात्रियों की संख्या
नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। भारत से विदेश जाने वाले लोगों की संख्या तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी...
ભાભર-સૂઇગામ નેશનલ હાઇવે ઉપર રેતી ભરેલા ડમ્પરમાં આગ ભભૂકી ઉઠતાં દોડધામ
બનાસકાંઠા જિલ્લાના ભાભર-સુઇગામ નેશનલ હાઈવે ઉપર રેતી ભરેલા ડમ્પરમાં આગ લાગવાની ઘટના સામે આવી છે....
What Is ‘Donkey Flight’, The Scam Of Smuggling Illegal Immigrants On Which SRK's 'Dunki' Is Based?
What Is ‘Donkey Flight’, The Scam Of Smuggling Illegal Immigrants On Which SRK's...
એ.ટી.એમ મશીન સાથે ચેડાં કરીને બેંકો સાથે છેતરપિંડી કરતી મેવાતી ગેંગ ઝબ્બે
અમદાવાદ
રાજ્યમાં છેતરપિંડીના અનેક કિસ્સાઓ સામે આવતા હોય છે. ત્યારે વધુ એક કિસ્સો...