राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत लगातार दूसरी बार लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं. पिछली बार वैभव गहलोत अपने गृह नगर जोधपुर से चुनावी मैदान में थे. जहां उन्हें गजेंद्र सिंह शेखावत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसबार वैभव गहलोत ने सीट बदली लेकिन नतीजा नहीं बदला. 2024 के चुनाव में वैभव गहलोत जालोर-सिरोही सीट से चुनावी मैदान में थे. लेकिन जालोर से भाजपा के जमीनी नेता लुंबाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को हरा दिया. लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब वैभव गहलोत के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं. कई जानकारों का कहना है कि राजस्थान की राजनीति के जादूगर और पूर्व सीएम अशोक गहलोत का सियासी करियर अब अवसान की ओर है. ऐसे में 5 साल बाद वैभव गहलोत का क्या ही होगा. लेकिन इन तमाम चर्चाओं के बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. गुरुवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट टोंक पंहुचे. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के 11 प्रत्याशियों की जीत पर भी बात की. इसी दौरान जब मीडिया ने सचिन पायलट से वैभव गहलोत की हार पर सवाल पूछा तब उन्होंने कहा कि हमारे कुछ लोग हारे हैं. वैभव गहलोत पिछली बार भी नहीं जीत पाए थे, इस बार भी नहीं जीत पाए. हम और मेहनत करेंगे और अगली बार किसी और सीट से वैभव गहलोत जीतेंगे. पायलट ने आगे कहा कि जालोर सिरोही में हमने अच्छा चुनाव लड़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश हम वहा चुनाव हार गए. मालूम हो कि 2019 में सचिन पायलट के प्रदेश अध्यक्ष रहते वैभव को जोधपुर का हार का सामना पड़ा था.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Athulya Senior Care, the pioneering and largest premium senior care facility in India,
Athulya Senior Care, the pioneering and largest premium senior care facility in India,
...
World Military Expense: सैन्य खर्च के टूटे सारे रिकॉर्ड... चौथे नंबर पर भारत, पाकिस्तान को मिला 24वां स्थान
नई दिल्ली, भारत दनिया का चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट वाला देश बन गया है। 2022 में भारत ने...
ભાડુઆતની માહિતી પોલીસ સ્ટેશનને પહોંચાડવી જરૂરી
ભુજ, બુધવારઃ
ત્રાસવાદીઓ કે આતંકવાદી અગર તો ઉધોગગૃહો માટે બહારથી આવતા લોકોમાં કોઇ અસમાજિક...
જસદણમાં આજે ધોધમાર વરસાદ વર્ષો એક કલાકમાં દોઢ ઇંચ વરસાદ વરસતા રોડ પર પાણી ભરાયા
જસદણમાં આજે ધોધમાર વરસાદ વર્ષો એક કલાકમાં દોઢ ઇંચ વરસાદ વરસતા રોડ પર પાણી ભરાયા
माजी नगरसेवक अहमद सर्वर महाराष्ट्राच्या इतिहासामध्ये उदगीरपासुन उर्दु साहित्य संमेलनाची सुरुवात
माजी नगरसेवक अहमद सर्वर महाराष्ट्राच्या इतिहासामध्ये उदगीरपासुन उर्दु साहित्य संमेलनाची सुरुवात