राजस्थान के अलवर से इस बार बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मौका दिया था. मौका मिलने के बाद भूपेंद्र यादव खरे उतरे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त दी. सांसद बनने के बाद पहली बार भूपेंद्र यादव अलवर पहुंचे. पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है. एनडीए की बैठक में सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है और अपना समर्थन दिया है. पांच साल देश हित में सरकार काम करेगी. सांसद निर्वाचित होने के बाद यादव ने कहा कि प्रदेश हित के लिए सभी बड़े फैसले लिए जाएंगे. पार्टी की जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस जिम्मेदारी को निभाएंगे. सरकार बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है. दिल्ली में एनडीए की बैठक हो चुकी है. इसमें सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है. जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. बीजेपी अपने सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलेगी. देश हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे और विकास की रफ्तार पर देश तेजी से आगे बढ़ेगा. खास बात यह रही कि 4 जून को परिणाम घोषणा के दिन भूपेंद्र यादव संसदीय क्षेत्र में मौजूद नहीं थे. संगठन की जिम्मेदारी के चलते इलेक्शन रिजल्ट वाले दिन यादव उड़ीसा में मौजूद थे. 40 दिनों तक उड़ीसा में रहे बीजेपी नेता अलवर नहीं आ पाए, जिसके चलते जीत की घोषणा होने के बाद निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र लेने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વડિયા ગ્રામપંચાયત મા ઉકળતો ચરુ, સતાપક્ષ ના સભ્ય એ પોતાના વિસ્તાર ના કામ બાબતે ઉઠાવ્યો અવાજ
રાજુ ભેડા દ્વારા પોતાના વોર્ડ ના લોકો પ્રાથમિક જરૂરિયાત થી પીડાતા હોવાના કર્યા આક્ષેપ
વારંવાર રજુવાત પણ પંચાયત મા કોઈ સાંભળનાર જ નથી
વડિયા
અમરેલી જિલ્લા ના
અમરેલી જિલ્લા ના અમરેલી વિધાનસભા નો છેલ્લો મત વિસ્તાર એવા વડિયા ગ્રામપંચાયત મા નવી બોડી એ સુકાન...
Jaipur Road Rage Case - जयपुर में सड़कों पर हिंदू-मुसलमान का कोहराम, व्यापारियों का प्रदर्शन
Jaipur Road Rage Case - जयपुर में सड़कों पर हिंदू-मुसलमान का कोहराम, व्यापारियों का प्रदर्शन
शिक्षक संघ राष्ट्रीय की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का शपथ 1 दिसंबर को , प्रदेश के ऊर्जा मंत्री लेंगे भाग, भगवान गणेश को दिया निमंत्रण
शिक्षक संघ राष्ट्रीय का 1 दिसंबर को शपथ ग्रहण, ऊर्जा मंत्री लेंगे भाग इटावा इटावा राष्ट्रीय...
વઢવાણમાં ધર્મસભા અને ભોજન પ્રસાદનુ આયોજન કરાયુ
વઢવાણ લાલજી મહારાજની જગ્યાના સંત ગોપાલદાસજી મહારાજ ગત 27-7-23ના સોમવારે સાંકેતવાસ થયા હતા.તેમની...
વડગામ માં ભાજપની ગૌરવ યાત્રાની અંદર અર્બુદા સેના દવરા વિરોધ કરતા અર્બુદા સેનિકોની ધરપકડ કરાઈ
વડગામ માં ભાજપની ગૌરવ યાત્રાની અંદર અર્બુદા સેના દવરા વિરોધ કરતા અર્બુદા સેનિકોની ધરપકડ કરાઈ