राजस्थान के अलवर से इस बार बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मौका दिया था. मौका मिलने के बाद भूपेंद्र यादव खरे उतरे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त दी. सांसद बनने के बाद पहली बार भूपेंद्र यादव अलवर पहुंचे. पार्टी कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है. एनडीए की बैठक में सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है और अपना समर्थन दिया है. पांच साल देश हित में सरकार काम करेगी. सांसद निर्वाचित होने के बाद यादव ने कहा कि प्रदेश हित के लिए सभी बड़े फैसले लिए जाएंगे. पार्टी की जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस जिम्मेदारी को निभाएंगे. सरकार बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है. दिल्ली में एनडीए की बैठक हो चुकी है. इसमें सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है. जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. बीजेपी अपने सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलेगी. देश हित में बड़े फैसले लिए जाएंगे और विकास की रफ्तार पर देश तेजी से आगे बढ़ेगा. खास बात यह रही कि 4 जून को परिणाम घोषणा के दिन भूपेंद्र यादव संसदीय क्षेत्र में मौजूद नहीं थे. संगठन की जिम्मेदारी के चलते इलेक्शन रिजल्ट वाले दिन यादव उड़ीसा में मौजूद थे. 40 दिनों तक उड़ीसा में रहे बीजेपी नेता अलवर नहीं आ पाए, जिसके चलते जीत की घोषणा होने के बाद निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र लेने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जुने खरीप पिक कर्जाचे पुनर्गठन करून शेतकऱ्यांना त्वरित पिक कर्ज वाटप करा - आ.सुरेश धस
पाटोदा (प्रतिनिधी) आमदार सुरेश आण्णा धस यांच्या वतीने तहसीलदार व स्टेट बँक व्यवस्थापक यांना...
દેશમાં સતત ચોથા દિવસે કોરોનાના કેસમાં ઘટાડો, છેલ્લા 24 કલાકમાં 5,439 નવા કેસ નોંધાયા
ભારતમાં છેલ્લા 24 કલાકમાં કોરોના વાયરસના ચેપના 5,439 નવા કેસ આવ્યા બાદ, ચેપગ્રસ્ત લોકોની સંખ્યા...
Rheumatoid Arthritis Awareness Day: क्या है रूमेटाइड अर्थराइटिस, जानें इसके लक्षण और कैसे करें इससे बचाव
Rheumatoid Arthritis Awareness Day 2023 रूमेटाइड अर्थराइटिस एक गंभीर बीमारी है जो हड्डियों और...