राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ हैं। कांग्रेस ने इस बार जबरदस्त तरीके 'कमबैक' करते हुए पिछले दस सालों की हार का बदला ले लिया। इससे राजस्थान की सियासत काफी हैरान हैं। इस दौरान कांग्रेस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर हमलावर बनी हुई है। इसको लेकर डोटासरा कई बार बयान दे चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पर्ची सरकार बदलेगी यानी उन्होंने संकेत दिया कि बीजेपी की हार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बदल सकते हैं। इस बीच डोटासरा का नाम लिए बगैर वन मंत्री संजय शर्मा ने पलटवार किया हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल का बचाव करते हुए मीडिया से कहा कि राजस्थान मैं भजनलाल शर्मा ही मुख्यमंत्री रहेंगे और पूरे 5 साल यह सरकार चलेगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम से राजस्थान सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। वन मंत्री संजय शर्मा मीडिया से बातचीत के दौरान काफी रक्षात्मक बयान देते हुए नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बचाव किया। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले की भरतपुर सीट पर बीजेपी की हार हुई है। इस पर वन मंत्री ने कहा कि भरतपुर लोकसभा सीट पर हार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोषी नहीं है, क्योंकि सीएम तो सांगानेर के विधायक और जयपुर से बीजेपी ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। इसी तरह किरोड़ी लाल मीणा का भी भरतपुर संभाग में मिली हार का कोई दोष नहीं है। बता दें कि किरोडी लाल मीणा ने सात लोकसभा सीटों को लेकर घोषणा की थी, यदि इन सीटों में से एक भी सीट बीजेपी हारती है, तो वह अपना इस्तीफा दे देंगे। इन सीटों में भरतपुर लोकसभा सीट भी शामिल थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વલસાડ જિલ્લામાં ઉપરવાસમાં ભારે વરસાદના કારણે જિલ્લાની નદીઓ બે કાંઠે
વલસાડ જિલ્લામાં ઉપરવાસમાં ભારે વરસાદ ના કારણે વલસાડની ઔરંગા નદી બે કાંઠે વહી રહી છે વલસાડના...
બાઇક અને વાછરડી વચ્ચે ગમખ્વાર અકસ્માત સર્જાયો
વધુ સમાચારો જોવા માટે ઉપર ની લિંક ઉપર ક્લિક કરોગુજરાતના તમામ જિલ્લા તેમજ તાલુકાઓમાં ઉત્સાહી...
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಚಿತ್ರಕಲಾ ಪರಿಷತ್ ನಲ್ಲಿ "ವೈದ್ಯರ ಛಾಯಾ ಚಿತ್ರ ಪ್ರದರ್ಶನ ಹಾಗೂ ಚಿತ್ರಕಲಾ ಪ್ರದರ್ಶನ ಕಾರ್ಯಕ್ರಮ" ಉದ್ಘಾಟನೆಯಾಯಿತು.
#surgeon #doctors #photography
December 8, 2023
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಚಿತ್ರಕಲಾ ಪರಿಷತ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದು...
Chandrayaan 3 : Russia Luna 25 Crashed, क्या रूस अब भी चांद पर अपने मिशन भेजेगा? (BBC Hindi)
Chandrayaan 3 : Russia Luna 25 Crashed, क्या रूस अब भी चांद पर अपने मिशन भेजेगा? (BBC Hindi)