राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ हैं। कांग्रेस ने इस बार जबरदस्त तरीके 'कमबैक' करते हुए पिछले दस सालों की हार का बदला ले लिया। इससे राजस्थान की सियासत काफी हैरान हैं। इस दौरान कांग्रेस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर हमलावर बनी हुई है। इसको लेकर डोटासरा कई बार बयान दे चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद पर्ची सरकार बदलेगी यानी उन्होंने संकेत दिया कि बीजेपी की हार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बदल सकते हैं। इस बीच डोटासरा का नाम लिए बगैर वन मंत्री संजय शर्मा ने पलटवार किया हैं। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल का बचाव करते हुए मीडिया से कहा कि राजस्थान मैं भजनलाल शर्मा ही मुख्यमंत्री रहेंगे और पूरे 5 साल यह सरकार चलेगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम से राजस्थान सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। वन मंत्री संजय शर्मा मीडिया से बातचीत के दौरान काफी रक्षात्मक बयान देते हुए नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बचाव किया। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले की भरतपुर सीट पर बीजेपी की हार हुई है। इस पर वन मंत्री ने कहा कि भरतपुर लोकसभा सीट पर हार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोषी नहीं है, क्योंकि सीएम तो सांगानेर के विधायक और जयपुर से बीजेपी ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। इसी तरह किरोड़ी लाल मीणा का भी भरतपुर संभाग में मिली हार का कोई दोष नहीं है। बता दें कि किरोडी लाल मीणा ने सात लोकसभा सीटों को लेकर घोषणा की थी, यदि इन सीटों में से एक भी सीट बीजेपी हारती है, तो वह अपना इस्तीफा दे देंगे। इन सीटों में भरतपुर लोकसभा सीट भी शामिल थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election 2024: Rahul Gandhi के Raebareli से चुनाव लड़ने पर क्या बोली BJP? | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: Rahul Gandhi के Raebareli से चुनाव लड़ने पर क्या बोली BJP? | Aaj Tak
भाजपा सरकार मे महिला सुरक्षा के वादे हुए गायब, भाजपा काल मे महिला अपराध हुए बेकाबू :- राखी गौतम
राजस्थान महिला काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर महिलाओ की...
Motorola Razr 50 सीरीज ने ली धमाकेदार एंट्री, 12GB रैम और 50MP कैमरा वाले ये फोल्डेबल फोन हैं कमाल के..
Motorola ने चीनी मार्केट में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Motorola Razr 50 को लॉन्च कर दिया है जिसमें...
Parliament Session Live: लोकसभा में 'राहुल गांधी माफी मांगो' के लगे नारे, राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित
नई दिल्ली। Parliament Budget Session Live संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह...
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के सातवें स्थापना दिवस पर निरंजन सिद्ध आश्रम में वृक्षारोपण कर सुरक्षा...