लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद अब चर्चा तेज हो गई है कि मोदी की नई टीम में राजस्थान से किसे मौका मिलेगा और किसकी छुट्टी होगी। संभव है कि इस बार राजस्थान के कुछ नए चेहरे मोदी कैबिनेट में नजर आ सकते हैं। यह भी चर्चा है कि बीजेपी एक बार फिर कुछ पुराने चेहरे को रिपिट कर सकती है। नरेंद्र मोदी की सरकार 3.O के लिए 8 जून का दिन एतिहासिक होने वाला है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने वाले नेता बनेंगे। बता दें कि साल 2019 में राजस्थान से चार सांसद मंत्री बने थे, तब बीजेपी ने 25 में से 24 सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन, पिछले 10 साल से राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने वाली बीजेपी इस बार महज 14 सीटों ही जीत पाई है। ऐसे में सवाल है कि मोदी कैबिनेट में राजस्थान से कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। आईये जानते है कि मोदी की नई टीम में कौन-कौन शामिल हो सकता है। राजस्थान में मिली जीत के बाद चर्चा है कि मोदी कैबिनेट में इस बार कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। जिनमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह, राजसंमद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ा और भागीरथ चौधरी के नाम शामिल है। वहीं, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम बिरला और भूपेंद्र यादव को फिर से मोदी कैबिनेट में मौका मिल सकता है। हालांकि, सियासी जानकारों की मानें तो इस बार जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत की जगह दुष्यंत सिंह को मौका मिल सकता है। झालावाड़-बारां सीट से बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत सिंह लगातार 5वीं बार सांसद चुने गए। उन्होंने कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 3 लाख 70 हजार 989 वोटों से शिकस्त दी। इसके साथ ही बीजेपी ने लगातार 10वीं बार इस सीट पर परचम लहराया। ऐसे में चर्चा है कि मोदी कैबिनेट में दुष्यंत सिंह को शामिल किया जा सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મૃતક પરિવારને સહાય ચેક વિતરણ કરાયો
આજ રોજ ગુજરાત રાજ્ય ના માનનીય ડી જી પી શ્રી વિકાસ સહાય સાહેબ ના ઓ મૃતક ASI બળદેવભાઈ નિનામા ના વતન...
Delhi Weather Update : दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू, 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान | Aaj Tak
Delhi Weather Update : दिल्ली में कड़ाके की ठंड शुरू, 4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान | Aaj Tak
Hon'ble CM dedicates and lays foundation for various development works of Botad district
Hon'ble CM dedicates and lays foundation for various development works of Botad district