बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार एक बार फिर लंदन जा सकते हैं। नीतीश कुमार बुधवार को एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए पटना से दिल्ली गए थे। बैठक के बाद उनका पटना लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन वे दिल्ली में ही रुक गए। खबर है कि लंदन दौरे से पहले नीतीश कुमार जेडीयू कोटे से मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों की सूची तैयार कर रहे हैं। लिस्ट फाइनल करने के बाद वे बीजेपी के बड़े नेताओं से बात करेंगे. खबरों की मानें तो नीतीश कुमार अगले मंगलवार को लंदन के लिए रवाना हो सकते हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले भी मुख्यमंत्री 7 मार्च को लंदन गए थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी थे। माना जा रहा है कि इस बार भी संजय झा उनके साथ लंदन जा सकते हैं। इस बार उनकी यात्रा मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद हो रही है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं। मंत्री पद जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए वे दिल्ली में रुके हुए हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વાઘોડિયા વાદળછાયા વાતાવરણ વચ્ચે સુર્યનારાયણે દર્શન દિધા
વાઘોડિયા વાદળછાયા વાતાવરણ વચ્ચે સુર્યનારાયણે દર્શન દિધા
વેજલપુર ઉર્દુ શાળા ખાતે આગ લાગ્યા બાદ નુ મોકડ્રીલ કરવામાં આવ્યુ
વેજલપુર ઉર્દૂ શાળામાં મોકડ્રીલ નું આયોજન કરીને શાળાના વિદ્યાર્થીઓને માર્ગદર્શન આપવામાં આવ્યું...
સાંસદ પરબતભાઇ પટેલે ધરણાં પર બેઠેલા ગૌ ભક્તોની લીધી મુલાકાત
#buletinindia #gujarat #banaskantha
'AZORTE' new clothing store inaugurated in Phoenix mall, Mahadevapura, Bengaluru.
'AZORTE' new clothing store inaugurated in Phoenix mall, Mahadevapura, Bengaluru.
Congress To Intensify Protest Over Rahul Gandhi After Opposition Meet: 10 Points
New Delhi: Ahead of the start of the day's proceedings in the Parliament today, Congress...