लाखेरी. निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लाखेरी क्षेत्र के बालापुरा के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा कंसुआ निवासी धीरेंद्र सक्सेना आयु 43 वर्ष व गोवर्धनपुरा कोटा निवासी बिट्टू उर्फ नरेंद्र जादौन कोटा से बुधवार रात को कार से कोटा से मेरठ के लिए जा रहे थे। इसी बीच निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लाखेरी क्षेत्र के बालापुरा के समीप असंतुलित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना रात्रि 11:00 के करीब की बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों कार सवार युवकों को लाखेरी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक व्यावसायिक काम को लेकर मेरठ जा रहे बताएं। गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में दोनों शव के पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'अमित शाह की बातें सुनकर मुझे हंसी आई', सुप्रिया सुले ने तंज कसते हुए भाजपा को बताया वॉशिंग मशीन
नई दिल्ली। राकांपा (शरद चंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार...
ડીસામાં ખેત તલાવડીથી ખેતી કરતાં ખેડૂતોને 5 હોર્સ પાવરનું વીજ જોડાણ મળશે
ડીસાના ધારાસભ્ય પ્રવીણ માળીની રજૂઆતને પગલે રાજ્ય સરકાર દ્વારા ખેત તલાવડી વડે સૂક્ષ્મ પીયત...
भगवान मुरली मनोहर जी के मंदिर के नवनिर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन
कोटा. श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज कनवास के भगवान मुरली मनोहर जी के मंदिर के नवनिर्माण कार्य का...