जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में मां और दो मासूम बच्चों को चाकू से गोदने का मामला सामने आया है. प्रॉपर्टी विवाद में देवर ने भाभी और दोनों बच्चों पर हमला किया था. लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े देखकर आरोपी देवर फरार हो गया. हमले में घायल मासूम भतीजी-भतीजे की मौत हो गई. घायल भाभी का एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. वारदात के बाद मौके से भागे आरोपी ने कनकपुरा फाटक के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. आरोपी ने वारदात करने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाली और गुड बाय कहा. आरोपी ने वीडियो में कहा, 'आज की रात आखिरी रात.' आरोपी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय था. उसने आरडीएक्स रघुवीर नाम से अपनी आईडी बना रखी थी. आरोपी चाचा बच्चों के साथ भी सोशल मीडिया रील बनाने में काफी सक्रिय था, लेकिन उसी चाचा ने दोनों बच्चों की हत्या कर दी. आरोपी वारदात करने के बाद घायल बच्चों के पास बैठकर रोता रहा. जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उसने बताया कि मुझे कुछ नहीं पता गेट अंदर से बंद था. किसी और ने यह वारदात की और बच्चों के पास बैठकर रोता रहा. थोड़ी देर बाद आरोपी अपनी बाइक लेकर भाग गया और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. DCP (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि मामला रात करीब 9 बजे लक्ष्मी नगर निवारू रोड स्थित नंद गांव का है. प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आरोपी देवर रघुवीर ने अपनी भाभी शकुंतला और मासूम भतीजे-भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी देवर रघुवीर ने गुस्से में भाभी शकुंतला और 12 वर्षीय भतीजी देव्यांशी और 9 महीने के भतीजे सूर्य प्रकाश को चाकू से गोद डाला. लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर देखकर आरोपी देवर मौके से बाइक लेकर फरार हो गया. मां और दो बच्चों को चाकू से लहूलुहान करने का पता चलने पर कॉलोनी में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने झोटवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने लहूलुहान हालत में मिले मां-बच्चों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान देव्यांशी और सूर्य प्रकाश की मौत हो गई. गंभीर हालत में घायल मां शकुंतला का इलाज चल रहा है. पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए. दरअसल, आरोपी रघुवीर और उसके भाई लक्ष्मण के बीच प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है. इस कारण पहले भी झगड़ा हो चुका था. बुधवार को लक्ष्मण नौकरी पर गया था. पीछे से देवर-भाभी में भी झगड़ा हो गया. झगड़ा बढ़ने पर रघुवीर चाकू निकाल लाया और भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा. पास ही पलंग पर सो रहे भतीजे सूर्य प्रताप का चाकू से पेट काट दिया. इसी दौरान चीखते हुए भतीजी दिव्यांशी आई तो उसका गला चाकू से रेत दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মৰাণ দূৰ্গা পূজা সমন্বয় ৰক্ষী কাৰ্য্যালয় পৰিদৰ্শন কৰিলে চৰাইদেউ জিলা উপায়ুক্ত পল বৰুৱাই।
ডিব্ৰুগড় আৰু চৰাইদেউ জিলাৰ সীমাত অৱস্থিত মৰাণ চহৰত দুৰ্গা পূজা...
રણવીર સિંહના ન્યૂડ ફોટોશૂટ પર જાહ્નવી કપૂરે કહી આ મોટી વાત ;ખુલ્લેઆમ અભિનેતાનું સમર્થન
વિદ્યા બાલન પછી જાન્હવી કપૂર બોલીવુડની એવી અભિનેત્રી છે જે રણવીર સિંહના ન્યૂડ ફોટોશૂટના સમર્થનમાં...
সোণাৰিৰ লংপতীয়া বৰনামঘৰত গুৰুজনাৰ জন্মজয়ন্তী উপলক্ষে বিশেষ কাৰ্যসূচী আয়োজন।
আজি জগতগুৰু মহাপুৰুষ শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱৰ ৫৭৪ সংখ্যক জন্মজয়ন্তী। ৰাজ্যৰ অন্যান্য প্ৰান্তৰ লগতে...
ડીસા ના વોર્ડ નંબર 2 માં યોજાયેલ કેમ્પ માં 700 થી વધુ લોકો ને આયુષ્માન કાર્ડ કાઢી આપવામાં આવ્યા
ડીસા ના વોર્ડ નંબર 2 માં યોજાયેલ કેમ્પ માં 700 થી વધુ લોકો ને આયુષ્માન કાર્ડ કાઢી આપવામાં આવ્યા
નાના કાંધાસરમાં મહિલા હત્યા કેસમાં પિતા-પુત્ર ઝડપાયા:એક દિવસના રિમાન્ડ મંજૂર
ચોટીલા તાલુકાનાં નાના કાંધાસર ગામે મહિલા ઉપર ટ્રક ચડાવી કચડી નાંખી હત્યા કરવાનાં ગુનામાં પોલીસે...