लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के शुरुआती रुझानों से ही सपा-कांग्रेस लीड बना ली। देर शाम तक फाइनल हुए चुनावी परिणाम के तहत यूपी में भाजपा को 33 और एनडीए को 36 सीटें मिली हैं। जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन को 43 सीटों पर जीत हासिल हुई। इसमें से 37 सीटें अकेले समाजवादी पार्टी ने जीती हैं। जबकि 6 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से राहुल गांधी को हराकर भाजपा की स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट पर जीत दर्ज की थी। यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस बार कांग्रेस ने यहां दोबारा वापसी करते हुए स्मृति ईरानी को 167196 मतों से हरा दिया। अमेठी से स्मृति ईरानी के सामने कांग्रेस के टिकट पर किशोरी लाल (KL) शर्मा ने चुनाव लड़ा था। मंगलवार को आए चुनाव परिणाम में किशोरी लाल को 539228 वोट मिले। जबकि स्मृति ईरानी को 372032 वोट हासिल हुए। किशोरी लाल शर्मा 167196 मतों से चुनाव जीत गए. इसके साथ ही कांग्रेस ने अपना गढ़ यानी रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट को बचाते हुए यूपी की चार सीटें और झटक लीं। मंगलवार देर शाम अपनी हार स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस नेता केएल शर्मा को जीत की बधाई दी। इसके साथ अमेठी की जनता से माफी भी मांगी है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया भावुक पोस्ट लिखी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वह आगे भी अमेठी के लोगों की सेवा करती रहेंगी। उन्होंने भावुक अंदाज में अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर लिखा “जीवन ऐसा है…एक दशक से भी ज्यादा समय तक मैंने एक गांव से दूसरे गांव जाकर लोगों की सेवा की। मैंने लोगों की जिंदगी संवारने, उम्मीदों और आकांक्षाओं को संजोने, बुनियादी ढांचे पर काम करने में अपना समय बिताया। मैंने सड़कें, नालियां, खड़ंजा, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और भी बहुत कुछ बनवाने का काम किया। स्मृति ईरानी न कहा कि हार और जीत में मेरे साथ खड़े रहने वालों का मैं हमेशा आभारी रहूंगी। आज जश्न मनाने वालों को बधाई, और जो लोग पूछ रहे हैं, ‘कैसा जोश है?’ मैं कहती हूं- जोश अभी भी हाई है, सर।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बेनीवाल और ज्योति में जुबानी जंग जारी,बेनीवाल ने कहा ज्योति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है
राजस्थान की सियासत में बीते कुछ दिनों से ज्योति मिर्धा के उस बयान की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है,...
જસદણમાં વ્યાજખોર સામે નોંધાયેલ ફરિયાદમાં વ્યાજખોર અપરણના ગુનામાં 3 આરોપીની જસદણ પોલીસે ધડપકડ કરી
જસદણમાં વ્યાજખોર તેમજ અપરણના ગુનામાં 3 આરોપીની જસદણ પોલીસે ધડપકડ કરી,મગનભાઈ ચોહલીયા એ ત્રણ...
PM Narendra Modi's closing remarks at the G20 Summit, New Delhi | G20 summit 2023 india | DPNEWS
PM Narendra Modi's closing remarks at the G20 Summit, New Delhi | G20 summit 2023 india | DPNEWS
itel Color Pro 5G Review: कितना खास है ये कलर चेजिंग 5G Smartphone? जानिए खूबियां और खामियां
Color Pro 5G के रियर में 50MP AI डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ये...