देश की राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक दलों की कई अहम और बड़ी बैठकें होनी हैं। एक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों ‘इंडिया गठबंधन’ की बैठक होगी। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी बुधवार सुबह हो सकती है। वहीं, इसके अलावा राष्ट्रपति भवन में 5 जून से केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू होगी। इसी तैयारी के लिए राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। आंध्र प्रदेश में जबरदस्त जीत दर्ज करने वाले तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू भी 5 जून को दिल्ली पहुंचेंगे। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी एनडीए का हिस्सा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नए सहयोगियों की संभावना तलाशने से इनकार नहीं किया है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि वे किसी भी निर्णय से पहले अपने सहयोगियों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। सहयोगियों को विश्वास में लेकर ही आगे कोई भी रणनीति तय की जाएगी। यही कारण है कि 5 जून (बुधवार) को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मतगणना के दौरान भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन अभी तक किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं अब तक कांग्रेस पार्टी को 99 सीटें हासिल हुई हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#IBC independence brewing company (IBC) started in kalyani nagar, pune #hangout #pune #sattaexpress
#IBC independence brewing company (IBC) started in kalyani nagar, pune #hangout #pune #sattaexpress
Mercedes New GLS | कंपनी की 2024 में 12 कार लॉन्च करने की योजना, 10 नए शहरों में करेंगे एंट्री
Mercedes New GLS | कंपनी की 2024 में 12 कार लॉन्च करने की योजना, 10 नए शहरों में करेंगे एंट्री
તળાજા તાલુકામાં જમીન પચાવી પાડવાનો વધુ એક ગુનો નોંધાયો ક્યાં ગામે?કોણ છે આરોપી?
તળાજા તાલુકામાં જમીન પચાવી પાડવાનો વધુ એક ગુનો નોંધાયો ક્યાં ગામે?કોણ છે આરોપી?
જસદણના સાણથલી બાબા રામદેવ ગૌશાળા અંદર મંદિરમાં દાન પેટીમાં ચોરી, સમગ્ર ઘટના સીસીટીવી માં કેદ થઈ
જસદણના સાણથલી બાબા રામદેવ ગૌશાળા અંદર મંદિરમાં દાન પેટીમાં ચોરી, સમગ્ર ઘટના સીસીટીવી માં કેદ થઈ
समय पर नहीं मिलता अलर्ट तो चली जाती जान... Apple Watch कुछ इस तरह बनी शख्स के लिए वरदा
कई बार एपल प्रोडक्ट्स की बेहतरीन सुविधाएं यूजर को लुभाती हैं। प्राइवेसी और सुरक्षा के तमाम फीचर्स...