सवाईमाधोपुर शहर के सबसे वीआइपी रोड में शुमार रणथम्भौर रोड के दिन जल्द ही फिर सकते हैं। इस सड़क को चार लेन सड़क के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए अब सरकारी और राजनीतिक स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि यह प्रयास अभी प्राथमिक स्तर पर हैं। लेकिन अब एक बार फिर से रणथम्भौर रोड की कायापलट होने की आस जगी है .रणथम्भौर रोड के सौन्दर्यकरण और विकास की मांग को लेकर विधायक और केबिनेट मंत्री डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के देश के बेहतरीन टाइगर रिजर्व में शुमार होने और हर साल यहां लाखों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों के भ्रमण के लिए आने का हवाला दिया है। साथ ही उन्होंने रणथम्भौर दुर्ग में स्थित विश्व के एकमात्र त्रिनेत्र गणेश मंदिर को भी लाखों लोगों की आस्था का केंद्र बताते हुए वर्ष भर यहां लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात भी लिखी है। पत्र में हम्मीर सर्किल से गणेश धाम तक फोरलेन सड़क बनाने की मांग की है। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रणथम्भौर रोड का सौंदर्यकरण कराने की मांग भी की है। उन्होंने यह कार्य एनएचएआइ के माध्यम से कराने की मांग की है. रणथम्भौर रोड के सौंदर्यकरण की मांग लम्बे समय से की जा रही है। इस संबंध में पूर्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 2016 में प्रस्ताव और डीपीआर तैयार की गई थी। उस समय तैयार की गई डीपीआर के तहत सड़क की लम्बाई आठ किमी आंकी गई थी और 19 करोड़ के बजट का आंकलन किया गया था। प्रस्ताव के अनुसार उस समय रणथम्भौर रोड पर 3 मीटर का फुटपाथ, 3 मीटर के साइकिल ट्रैक के साथ तीन फीट की फुलवारी भी विकसित की जानी थी। हालांकि बाद में बजट जारी नहीं होने के कारण मामला अटक गया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
VI का तगड़ा इंतजाम! फ्रॉड और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, AI के जरिये होगी मदद
VI ने AI-पावर्ड स्पैम मैनेजमेंट सॉल्यूशन पेश किया है। नया स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन ऑटोमेटिक VI के...
गाजा अटैक के बाद इजराइल में सबसे बड़ा प्रदर्शन:बंधकों की रिहाई के लिए सड़कों पर 5 लाख लोग
गाजा पट्टी में छह बंधकों के शव बरामद होने के बाद इजराइल में गुस्सा भड़क गया है। राजधानी तेल अवीव...
Bihar Politics: Jitan Ram Manjhi हुए नाराज, बिहार की राजनीति में फिर सियासी उथल-पुथल | Aaj Tak
Bihar Politics: Jitan Ram Manjhi हुए नाराज, बिहार की राजनीति में फिर सियासी उथल-पुथल | Aaj Tak
આજે રાંધણછઠ્ઠ વિશે આટલું જાણો,શુ છે મહત્વ
પવિત્ર શ્રાવણ મહિનામાં ચોથથી લઈને શરૂ થતા પર્વ નું આપણે ત્યાં ખૂબ મહત્વ છે ત્યારે આપને રાંધણ છઠ્ઠ...
‘Epitome of grace under pressure’: Rahul's Instagram post on mother Sonia Gandhi after flight makes emergency landing in
Sonia Gandhi and Rahul Gandhi had attended the opposition meeting in Bengaluru which took place...