राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मानव तस्करी रोकने व सरकारी अधिकारियों में तालमेल के लिए सभी राज्यों में सचिव या पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) स्तर के अधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त करने की सिफारिश की है। साथ ही राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचे जाने की रिपोर्ट सही पाए जाने पर आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे एक आइजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम को मुंबई भेजकर वहां डांस बार में लड़कियों की दुर्दशा के बारे में जांच करे। आयोग ने महाराष्ट्र के डीजीपी को जांच टीम की मदद करने को भी कहा है। एनएचआरसी ने राजस्थान में स्टाम्प पेपर पर लड़कियां बेचे जाने संबंधी मामले में स्वत: प्रसंज्ञान प्रकरण में यह निर्देश जारी किए हैं। इसमें आरोप लगाया गया था कि लड़कियों को राजस्थान के आधा दर्जन जिलों में स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा है और उन्हें यूपी, मध्यप्रदेश, मुंबई, दिल्ली और विदेशों में भेजा जा रहा है। वहां उन्हें शारीरिक शोषण, यातना और यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। एनएचआरसी ने राजस्थान सरकार व अपने विशेष प्रतिवेदक से मिली रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि प्रदेश में कुछ समुदायों में लड़कियों को बेचने (स्टाम्प पेपर से भी) की कुप्रथा अभी भी जारी है। इस कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। राज्य सरकार ने पुष्टि करते हुए बताया कि 23 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। तस्करी की शिकार सात लड़कियों का पुनर्वास किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह को कमर में लगी गंभीर चोट, आनन-फानन में ले जाना पड़ा अस्पताल
Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में बताया कि वह बिस्तर से गिर गईं,जिसकी वजह...
डकैती व मर्डर केस में घिर गई भजनलाल सरकार, गहलोत व पायलट ने कह डाला ये..
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है। भिवाड़ी में डकैती व मर्डर के बाद भजनलाल...
নুমলীগড়ৰ মৰঙি চাহ বাগিচাত অঘটন ৷ ধনশিৰি নদীত পৰি এজন লোক সন্ধানহীন ।
নুমলীগড়ৰ মৰঙি চাহ বাগিচাত অঘটন ৷ ধনশিৰি নদীত পৰি এজন লোক সন্ধানহীন ৷ সন্ধানহীন লোকজনৰ নাম...
Sonali Phogat Death: BJP नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की Goa में मौत | #Special #Report
Sonali Phogat Death: BJP नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की Goa में मौत | #Special #Report #TikTok
Veteran Actor Vikram Gokhale passed away at a Pune Hospital
Veteran Actor Vikram Gokhale breathed his last on Saturday at a Pune-based hospital where he was...