जनपद आजमगढ़ में,दो आरोपी गिरफ्तार शारीरिक शोषण के मामले में।मालूम हो कि जनपद आजमगढ़ के थाना निजामाबाद व शहर कोतवाली पुलिस द्वारा लड़कियों की इज्जत लूटने के मामले में, आरोपित दो युवकों की गिरफ्तारी की है। दोनों को न्यायिक हिरासत में, जेल भेज दिया गया है। निजामाबाद क्षेत्र से बहला फुसलाकर कर अगवा की गई किशोरवय लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए, पीड़ित किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में, बीते 24 मई को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 26 मई को अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर निजामाबाद क्षेत्र के मिर्जापुर (गोझवा) ग्राम निवासी रामलाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बीते दिन वृहस्पतिवार को क्षेत्र के सेंटरवा मोड़ से आरोपित युवक को धर दबोचा। शहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक अन्य मामले में, आरोपित जनपद जौनपुर निवासी युवक को वृहस्पतिवार की सुबह शहर के अग्रसेन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। शहर क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बीते मंगलवार को स्थानीय थाने में, शिकायत दर्ज कराई कि शहर के मुहल्ला रहमतनगर में, किराए के मकान में रहने वाला वाराणसी जनपद के कपसेठी बाजार निवासी सोनू उसे अपने प्रेमजाल में, फंसाकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो, शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपित युवक द्वारा पीड़िता और उसके परिवार वालों को जान-माल की धमकी दी गई। इस मामले में, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर वृहस्पतिवार की सुबह आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bull Attack Video बैल दुकानात घुसला आणि धुडगूस घातला | BBC News Marathi
Bull Attack Video बैल दुकानात घुसला आणि धुडगूस घातला | BBC News Marathi
ગીર સોમનાથ જિલ્લામાં ઝુંપડા વીજળી કનેક્શન યોજના
ગીર સોમનાથ જિલ્લામાં ઝુંપડા વીજળી કનેક્શન યોજના
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट करेगी 12,000 कर्मचारियों की छंटनी, कुल वर्कफोर्स का 6 फीसदी
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट पूरी दुनिया में अपने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है....
ઘોઘાથી હજીરા રો રોપેક્ષ ફેરી સર્વિસમાં એક નવા શીપ વોયેજ એક્સ્પ્રેસનો શુભારંભ
#buletinindia #gujarat #bhavnagar
বালিপৰাত এজোপা বাঁহনি কাটি দিয়াৰ ফলত মৃত্যু হৈছে শ-শ বগলীপোৱালীৰ #newsupdate #newsupdate
বালিপৰাত এজোপা বাঁহনি কাটি দিয়াৰ ফলত মৃত্যু হৈছে শ-শ বগলীপোৱালীৰ #newsupdate #newsupdate