वॉट्सऐप ग्रुप पर एडमिन (WhatsApp Group Admin rights) को कुछ खास सुविधाएं दी जाती हैं। एक तरह से अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन बन जाते हैं तो ग्रुप का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में आ जाता है। यानी ग्रुप का कौन-से लोग हिस्सा बनेंगे ग्रुप में कैसा कंटेंट भेजा जाएगा इन सब पर एडमिन का कंट्रोल होता है।

वॉट्सऐप ग्रुप पर एडमिन को कुछ खास सुविधाएं दी जाती हैं। एक तरह से अगर आप किसी वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन बन जाते हैं तो ग्रुप का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में आ जाता है।

यानी ग्रुप का कौन-से लोग हिस्सा बनेंगे, ग्रुप में कैसा कंटेंट भेजा जाएगा इन सब पर एडमिन का कंट्रोल होता है। इस आर्टिकल में वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के कुछ अधिकारों के बारे में ही बता रहे हैं-

ग्रुप एडमिन बनाना और हटाना

वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में दूसरे मेंबर्स को भी एडमिन बना सकता है। इतना ही नहीं, एडमिन इसी ग्रुप से दूसरे एडमिन को हटा (Dismiss as Admin) भी सकता है।

 ग्रुप मैसेज पर पाबंदी लगाना

वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के पास यह राइट होता है कि वह ग्रुप में आने वाले मैसेज को कंट्रोल (Restrict group messages) करे। एडमिन यह तय कर सकता है कि कौन-सा मेंबर ग्रुप में मैसेज सेंड कर सकता है और कौन-सा मेंबर नहीं। हालांकि, यह एक वन-वे कम्युनिकेशन होता है, जहां केवल एडमिन ही मैसेज सेंड कर सकते हैं।

ग्रुप इन्फो एडिट करने पर पाबंदी लगाना

वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के पास राइट होता है कि वह ग्रुप की जानकारियों पर अपना कंट्रोल रखे। ग्रुप का एडमिन दूसरे मेंबर्स को ग्रुप का नाम बदलने, प्रोफाइल पिक्चर चेंज करने और ग्रुप डिस्क्रिप्शन के लिए रिस्ट्रिक्ट कर सकता है। ऐसा Edit Group Info के साथ किया जा सकता है।

ग्रुप लिंक क्रिएट करना

ग्रुप में नए मेंबर्स को जोड़ने के लिए जरूरी नहीं कि एडमिन सभी लोगों के नंबर सेव करे। इसके बजाय, एडमिन ग्रुप लिंक क्रिएट कर नए यूजर्स के साथ इसे शेयर कर सकता है। इतना ही नहीं, एडमिन नए लोगों की एंट्री को भी लिंक ब्लॉक करने के साथ रिस्ट्रिक्ट कर सकता है।