राजस्थान में एक बार फिर 4 जून से पहले गद्दार, निकम्मा जैसे शब्द सुनने को मिल रहे हैं. जिसके बाद कई जगह पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़ा उलटफेर हो सकता है. कुछ दिनों पहले ही अशोक गहलोत ने जालोर प्रचार के सचिन पायलट के बयान पर पलटवार किया था और बेवकूफी वाला बयान बताया था. वहीं हाल में उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर गए नेताओं को नकारा, निकम्मा और गद्दार बताया. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस के अंदर भी अवसरवादी नेताओं का जिक्र किया. इस बयान के बाद न केवल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वाले नेताओं ने मोर्चा खोला है, जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के अंदर सचिन पायलट के समर्थकों ने भी गहलोत के गुस्से का समर्थन नहीं किया है. तो वहीं जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस मामले में हमलावर है और सियासी मौका ढूंढ रही है. अशोक गहलोत के बयान को लेकर बीजेपी कह रही है कि क्या फिर से कांग्रेस के अंदर कोई खेल करने वाले हैं. वहीं अशोक गहलोत के बयान को सचिन पायलट से जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेता सुरेश मिश्रा ने कहा है कि पायलट को पहले भी उलझाया था लेकिन अब उन्हें यह सब बंद कर देना चाहिए. तो वहीं बीजेपी के नेता रिछपाल मिर्धा भी बयान दे चुके हैं कि गहलोत ने आलाकमान की पीठ पर छुरा घोंपा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તારાપુરની દુઃખદ ઘટના : હોશથી ગરબા રમી રહેલ યુવાન અચાનક ઢળી પડ્યો અને ત્યાર બાદ થયું મોત, વાઇરલ વિડિઓ
તારાપુરની દુઃખદ ઘટના : હોશથી ગરબા રમી રહેલ યુવાન અચાનક ઢળી પડ્યો અને ત્યાર બાદ થયું મોત, વાઇરલ વિડિઓ
पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कनाना में शीतला सप्तमी के दिवस पर आयोजित शीतला माता के मेले में शिरकत कर शीतला माता के दर्शन लाभ किया प्राप्त ।
पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी विधानसभा क्षेत्र के कनाना में शीतला सप्तमी के दिवस पर आयोजित शीतला...
4 Killed at Baltimore party in US
At least four people were killed and 25 others injured after a gunman opened fire at a party in...
G20 Summit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों को दिया डिनर, क्या- क्या पकवान परोसे गए(BBC Hindi)
G20 Summit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेहमानों को दिया डिनर, क्या- क्या पकवान परोसे गए(BBC Hindi)