राजस्थान में एक बार फिर 4 जून से पहले गद्दार, निकम्मा जैसे शब्द सुनने को मिल रहे हैं. जिसके बाद कई जगह पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या 4 जून को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़ा उलटफेर हो सकता है. कुछ दिनों पहले ही अशोक गहलोत ने जालोर प्रचार के सचिन पायलट के बयान पर पलटवार किया था और बेवकूफी वाला बयान बताया था. वहीं हाल में उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर गए नेताओं को नकारा, निकम्मा और गद्दार बताया. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस के अंदर भी अवसरवादी नेताओं का जिक्र किया. इस बयान के बाद न केवल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वाले नेताओं ने मोर्चा खोला है, जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के अंदर सचिन पायलट के समर्थकों ने भी गहलोत के गुस्से का समर्थन नहीं किया है. तो वहीं जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस मामले में हमलावर है और सियासी मौका ढूंढ रही है. अशोक गहलोत के बयान को लेकर बीजेपी कह रही है कि क्या फिर से कांग्रेस के अंदर कोई खेल करने वाले हैं. वहीं अशोक गहलोत के बयान को सचिन पायलट से जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेता सुरेश मिश्रा ने कहा है कि पायलट को पहले भी उलझाया था लेकिन अब उन्हें यह सब बंद कर देना चाहिए. तो वहीं बीजेपी के नेता रिछपाल मिर्धा भी बयान दे चुके हैं कि गहलोत ने आलाकमान की पीठ पर छुरा घोंपा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
इजरायल में तनावपूर्ण स्थिति, भारत दौरा छोड़ स्वदेश लौट रहे विदेश मंत्री एली कोहेन; PM मोदी से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली, Israeli foreign minister Visit India: इजरायल के विदेश...
Jio का दबदबा कायम: जुलाई में 39 लाख नए यूजर्स के साथ 44 करोड़ हुए यूजर्स, VI ने गंवाए 13 लाख ग्राहक
जियो भारत के लाखों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। समय के साथ-साथ कंपनी अपने सब्सक्राइबर की...
Top Trades Next Week: अगले हफ्ते बाजार खुलने पर इन Stocks में दिखेगा Action, तुरंत ये कर लें
Top Trades Next Week: अगले हफ्ते बाजार खुलने पर इन Stocks में दिखेगा Action, तुरंत ये कर लें
વાંકાનેર આમ આદમી પાર્ટી સંગઠન માળખાંની મીટીંગ યોજાઈ
વાંકાનેર આમ આદમી પાર્ટી સંગઠન માળખાંની મીટીંગ યોજાઈ
વાંકાનેર આમ આદમી પાર્ટી સંગઠન માળખાં ની...