उत्तर भारत चिलचिलाती गर्मी की चपेट में है। मैदानी इलाकों में गर्मी तपा रही है तो पहाड़ी इलाकों में जंगल धधक रहे हैं। उधर दक्षिण में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। साउथवेस्ट मॉनसून ने अपने तय समय से दो दिन पहले केरल में गुरुवार को एंट्री ले ली। इतना ही नहीं नॉर्थ-ईस्ट में तो यह अपने सामान्य समय से करीब 6 दिन पहले ही पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से मॉनसून की चाल तेज हुई और यह देश में जल्दी पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून के केरल में आने की घोषणा की। इसके साथ ही नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश को पूरी तरह कवर करते हुए मॉनसून ने त्रिपुरा, मेघालय और असम के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है। यह सामान्य तौर पर 1 जून को केरल में और इसके बाद 5 जून को नॉर्थ-ईस्ट को कवर करता है। मॉनसून की एंट्री भी काफी धमाकेदार हुई है। कई जगहों पर जोरदार बारिश हो रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जून के अंत तक मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर राजधानी में मॉनसून 27 जून के आसपास पहुंचता है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है। मेघालय में 5 दिनों का अलर्ट मौसम विभाग ने मेघालय में अगले पांच दिनों में आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया। मणिपुर के कई जिलों में बाढ़ आ गई। 31 मई तक सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1,000 लोगों को बचाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राहुल गांधी का पासपोर्ट कराने रद्द कराने की मांग, अशोक गहलोत बोले- 'असफल कोशिश कर रही BJP'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द कराने के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा...
Samsung Galaxy S24 Series के साथ Galaxy Ring से उठा पर्दा, AI-Based फीचर्स से होगी हेल्थ मॉनिटरिंगSamsung Galaxy S24 Series के साथ Galaxy Ring से उठा पर्दा, AI-Based फीचर्स से होगी हेल्थ मॉनिटरिंग
Samsung Galaxy S24 Series के तीनों Smartphones को लॉन्च करने के साथ कोरियन टेक दिग्गज ने अपनी...
राजस्थान में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 40 पार:बीकानेर, बाड़मेर में तेज गर्मी से छूट पसीने
राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। रविवार को पश्चिमी...
AAMSU Protests at Mangaldai on Tuesday
AAMSU Protests at Mangaldai on Tuesday
સમસ્ત વાઘનગર ગામ દ્વારા તુલસી વિવાહ સમારોહ નું આયોજન
સમસ્ત વાઘનગર ગામ દ્વારા તુલસી વિવાહ સમારોહ નું આયોજન