हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य गुरुवार को कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां पर विधायक ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से की मुलाकात और शिकायत पत्र सौंपा। इस दौरान बीजेपी विधायक ने खुद की जान का खतरा बताते हुए जिहादी प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से मुलाकात से पहले विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बुधवार शाम को जयपुर में एक दीवार पर पाकिस्तान के बारे में कुछ लिखा हुआ था। इसके बाद मैंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस पर सोशल मीडिया पर अनगिनत मैसेज आए। जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकी के मैसेज लगातार मिल रहे है। हाल ही में डॉक्टर जुनैद खान नाम के शख्स ने धमकी दी कि जिस दिन तू तोफाखाना गलता गेट आएगा, उस दिन तेरा अंतिम दिन होगा। पहले आया कि उसका सिर कलम कर देंगे, बाल काट देंगे। लेकिन, मुझे परमात्मा और सरकार पर विश्वास है। इस बारे में पुलिस को सूचना देना जरूरी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Viral Video: किसान के घर घुसा बाघ, पीलीभीत में 12 घंटे तक अटकी रही सांसे ! Pilibhit | UP News
Viral Video: किसान के घर घुसा बाघ, पीलीभीत में 12 घंटे तक अटकी रही सांसे ! Pilibhit | UP News
অৱশেষত গ্ৰেপ্তাৰ হ'ল আচাৰ্য পংকজ পাঠক
অৱশেষত গ্ৰেপ্তাৰ হ'ল আচাৰ্য পংকজ পাঠক। বৰপেটা জিলাৰ হাউলী কালঝাৰৰ পৰা গ্ৰেপ্তাৰ পংকজ পাঠক৷...
बच्चों से मिले और फिर पहना काला चश्मा, स्वैग के साथ हुई एस जयशंकर की PAK में एंट्री;
S Jaishankar In Pakistan। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज (16 अक्टूबर) शंघाई सहयोग...