उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में,बदमाशों ने कनपटी पर सटाकर प्रांपर्टीं डीलर की हत्या।सूत्रो से जानकारी मिली कि जनपद बिजनौर में, मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित एक अस्पताल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपटी डीलर की कनपटी पर सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपटी डीलर की हत्या से पुलिस महकमे और क्षेत्र में, हड़कंप मच गया। प्रॉपटी डीलर की हत्या से परिजनों में, कोहराम मच गया।पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। बिजनौर कोतवाली नगर के गांव डेहरा, हाल निवासी मुन्नूपुरम कॉलोनी के रहने वाले 45 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र रामदिया बुधवार रात नजीबाबाद मार्ग स्थित श्री हॉस्पिटल के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और सुशील की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। इसी दौरान चक्कर चौराहा सेंट मैरी पर चेकिंग कर रहे टीएसआई बलराम सिंह को घटना की जानकारी लगी तो, वह तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों के साथ घायल सुशील को अपनी गाड़ी में, बैठाकर जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में, चिकित्सकों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, सीओ क्राइम राजेश सोलंकी और प्रभारी निरीक्षक सुशील सैनी जिला अस्पताल पहुंचे। और जानकारी ली।पुलिस अधीक्षक बिजनौर, नीरज कुमार जादौन ने कहा कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के खुलासे को चार टीमों को गठन किया गया है। मृतक के परिजनों से भी वार्ता की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस किसी पुरानी रंजिश में, हत्या होने की बात कह रहें है। बिजनौर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में, जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में, जुटी है।पुलिस अधीक्षक ने खुलासे का चार टीमों को गठन किया हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાવરકુંડલા વિધાનસભા કારોબારી સંયુક્ત મીટીંગ યોજાઈ કોંગ્રેસ અગ્રણી જોડાયા ભાજપમાં
આજરોજ 97 સાવરકુંડલા વિધાનસભા ની સંયુક્ત કારોબારી 2023 ની મીટીંગ અંતર્ગત સાવરકુંડલા લોહાણા...
સીમાસી મા વહેલી સવારે રહેણાકી વીરતારમા PGVCL ના દરોડા વિજચોરોમા ફફડાટ વીજ ચેકીંગ મેગા ડૣઈવ પોલીસ અને GEB દ્વારા સંયુક્ત ઓપરેશન હાથ ઘરાયું
ઊના ના સીમાસી રહેણાકી વીરતારમા PGVCL દ્વારા વહેલી સવાર મા વિજચોરી અંગે દરોડા પાડવાના આવ્યા હતા...
गुलजार मस्जिद इनामी जमीन प्रकरणात कारवाईसाठी धरणे आंदोलन@india report
गुलजार मस्जिद इनामी जमीन प्रकरणात कारवाईसाठी धरणे आंदोलन@india report
તાલુકાના કંથારીયા ગામે પ્રાથમિક શાળાના વિદ્યાર્થી અને શિક્ષકો દ્વારા તિરંગા યાત્રા કાઢવામાં આવી હતી
તાલુકાના કંથારીયા ગામે પ્રાથમિક શાળાના વિદ્યાર્થી અને શિક્ષકો દ્વારા તિરંગા યાત્રા કાઢવામાં આવી હતી