बीते एक पखवाड़े से प्रदेश में रेकॉर्ड तोड़ गर्मी से आमजन हलकान हो चुका है। इस बार गर्मी के सीजन में पारा अब तक नए कीर्तिमान बना चुका है और अगले 24 घंटे में पारे की बढ़ती रफ्तार पर थोड़े ब्रेक लगने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पूर्वोत्तर इलाकों में सक्रिय हो रह एक पश्चिमी विक्षोभ से अगले 24 घंटे में जयपुर समेत चार संभागों में कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते दिन और रात में पारे में गिरावट होने पर प्रदेश के बाशिंदों को लू और भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे में फिर से प्रदेश के कई जिलों में पारे में रेकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिलानी में दिन में सर्वाधिक 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड हुआ। जयपुर समेत 18 जिलों में दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में आज भी सूर्योदय के साथ ही धूप की तपिश का अहसास अन्य दिनों की तरह रहा। सुबह 10 बजे तक ही मौसम में दोपहर जैसी गर्माहट जैसी महसूस हुई। आगामी 3 जून को नौपता समाप्त हो रहा है लेकिन उससे पहले प्रदेश में रेकॉर्ड तोड़ भयंकर गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जिले में भीषण गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि इन जिलों में भी कल से गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में फिलहाल मौसम विभाग ने गर्मी के तेवर थोड़े नर्म रहने का पूर्वानुमान जारी कर रेड अलर्ट जैसी स्थिति से इनकार किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आ.विक्रम काळे यांच्या स्थानिक निधीतून जिल्ह्यातील शाळांना 01लाख 93 हजार पुस्तके वाटप@india report
आ.विक्रम काळे यांच्या स्थानिक निधीतून जिल्ह्यातील शाळांना 01लाख 93 हजार पुस्तके वाटप@india report
নাজিৰাত ভোটাৰ তালিকাৰ বিশেষ সংক্ষিপ্ত পুনৰ: নিৰীক্ষণ প্ৰক্ৰিয়া, ২০২৩
১ জানুৱাৰী, ২০২৩ বৰ্ষক ভিত্তি বৰ্ষ হিচাপে লৈ সমগ্ৰ দেশৰ লগতে নাজিৰা নিৰ্বাচনী জিলাৰ...
TVS Ronin Special Edition कितनी खास? जानें कीमत से लेकर इंजन तक की सारी डिटेल्स
विशेष संस्करण यूएसबी चार्जर एक फ्लाईस्क्रीन और एक विशिष्ट डिजाइन वाले ईएफआई कवर सहित प्री-फिटेड...
December Auto Sales Number: कैसी रही December महीने में कार सेल, क्या है Stock पर Expert का कहना?
December Auto Sales Number: कैसी रही December महीने में कार सेल, क्या है Stock पर Expert का कहना?