राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी को लेकर संकट गहरा हुआ है। इस बीच बिजली संकट को लेकर जयपुर डिस्कॉम की ओर से हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायतों के निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, बिजली संकट के बीच सरकारी मशीनरी की हकीकत जानने के लिए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बीती रात मंगलवार को कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिस्कॉम के कॉल सेंटर में खुद एग्जीक्यूटिव के रूप में कमान संभाली। मंत्री नगर ने शिकायत करने वालों के फोन अटेंड किए और उपभोक्ताओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राममंदिर पावर हाउस जयपुर डिस्कॉम के केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नागर कॉल सेंटर में पहुंच गए। जहां उन्होंने खुद एग्जीक्यूटिव के तौर पर कमान संभाली। उन्होंने उपभोक्ताओं के कॉल को अटेंड भी किया। ऊर्जा मंत्री बिना सूचना के रात करीब 9 बजे केन्द्रीकृत कॉल सेंटर पहुंचे और वहां उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। ऊर्जा मंत्री ने वहां मौजूद कार्मिकों से कॉल सेंटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के समाधान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी में विद्युत आपूर्ति में व्यवधान और बिजली संबंधी किसी भी शिकायत को पूरी संवेदनशीलता से सुना जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
हिण्डोली / बीतीरात नेशनल हाइवे 52 पर इटून्दा रोड पेट्रोल पम्प के पास पैदल जा रहे युवक को...
बीच बाजार आवारा पशु उतर आए जोर आजमाइश पर
बीच बाजार आवारा पशु उतर आए जोर आजमाइश पर
- राहगीर चपेट में आते-आते बचे, कमोबेश पूरे शहर का यही...
विश्वनाथ के उत्तर पूर्वी क्षेत्र कृषि यंत्र प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान का हिंदी दिवस पखवाड़ा समारोह का भव्य समापन* *हिंदी एक भाषा ही नहीं है संवेदना भी है- निरंजन सिंह*
भारत सरकार के कृषि किसान एवं किसान मंत्रालय के अधीनस्थ विश्वनाथ जिले के *उत्तर पूर्वी क्षेत्र...
स्थानीय कलाकारो द्वारा रफ़ी साहब को दी श्रद्धांजलि
रावतभाटा आर पी एस बांध के इरेक्टर गेस्ट हाऊस में सुरों के सरताज मोहम्मद रफी को सुरों की श्रधांजलि...