राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा पंजाब के जालंधर में बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में आयोजित राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन में पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला. ड्रग्स माफिया को पनपाने में कांग्रेस और 'आप' को जिम्मेदार ठहराया. भजनलाल शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुशासन और कांग्रेस की भ्रष्टाचार की राजनीति ने पंजाब में ड्रग्स माफिया को पनपाने, अशांति पैदा करने और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का महापाप किया है. उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राजनीति में आये थे. मगर खुद तो भ्रष्टाचार में डूब ही गये, साथ ही कांग्रेस से भी हाथ मिला लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. हरियाणा और पंजाब में नूरा-कुश्ती कर रहे हैं. देश के सभी हिस्सों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों की बदौलत भाजपा इस बार 400 का आंकड़ा पार करेगी. मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि गुरुओं की भूमि पंजाब की प्रगति में राजस्थानियों का अहम योगदान है. ये लोग कई पीढ़ियों पहले राजस्थान से पंजाब आए. आज पंजाब में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं. सुशील कुमार रिंकू भाजपा के टिकट पर जालंधर से चुनाव लड़ रहे हैं. भजनलाल शर्मा 28 मई को सुशील कुमारी के समर्थन में जनसभा की.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bharuch I સાયખા જીઆઈડીસીમાં નિર્માણ ઉદ્યોગોથી સુતરેલ ગામના ખેડૂતો પરેશાન I Divyang News
Bharuch I સાયખા જીઆઈડીસીમાં નિર્માણ ઉદ્યોગોથી સુતરેલ ગામના ખેડૂતો પરેશાન I Divyang News
गौशालाओं के लिए 2.93 करोड़ की राशि का अनुमोदन
जिला गोपालन समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ...
મહેસાણામાં રક્તદાન કેમ્પ યોજાયો
#buletinindia #gujarat #mahesana
अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर निकली वाहन रैली
अखण्ड भारत संकल्प दिवस पर निकली वाहन रैलीबून्दी। अखंड भारत संकल्प वाहन रैली विश्व हिंदू परिषद व...
વલસાડ જિલ્લાને ઓરેન્જ એલેટ આપવામાં આવ્યું
વલસાડ જિલ્લામાં છેલ્લા પાંચ દિવસની અંદર ભારે વરસાદની આગાહી આપતા વહીવટી તંત્ર દ્વારા વલસાડ...