कालीसिंध थर्मल पावर परियोजना की 7 दिनों पूर्व बंद हुई इकाई को आखिर चालू कर दिया गया. इस इकाई के चालू होने से बिजली संकट में कुछ ना कुछ राहत जरूर मिलेगी. क्योंकि इकाई अब फिर से अपने पूरे उत्पादन पर है तथा 1 लाख 44 हजार यूनिट का उत्पादन शुरू हो गया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 7 दिनों पहले कालीसिंध थर्मल पावर परियोजना की पहली इकाई पंखे में खराबी आने के चलते हैं बंद हो गई थी. झालावाड़ की थर्मल पावर परियोजना में 600-600 मेगावाट की दो इकाइयां हैं जिसमें कुल 2 लाख 88 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होता है. ऐसे में पहली इकाई बंद होने से गहराते विद्युत संकट में और अधिक इजाफा हो गया था. खास तौर पर झालावाड़ जिले को मिलने वाली बिजली पूरी तरह से नहीं मिल पा रही थी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती बढ़ गई थी. थर्मल के चीफ इंजीनियर केएल मीणा ने बताया की कालीसिंध थर्मल की एक नंबर यूनिट को सिंक्रोनाईज कर दिया गया है. उससे उत्पादन शुरू हो गया है. देर रात तक फुल लोड पर आ जाएगा. गौरतलब है कि कालीसिंध थर्मल की एक नंबर यूनिट पिछले पांच-छह दिन से पीए फैन में तकनीकी खराबी आने से बंद थी. ऐसे में जिले में बिजली का उत्पादन आधा ही रह गया था. ऊपर से भीषण गर्मी में सामान्य दिनों की अपेक्षा 20 फीसदी बिजली की खपत ज्यादा हो रही है. लेकिन अब दोनों यूनिट से 1200 मेगावाट विद्युत उत्पादन होने से लोगों को विद्युत कटौती में राहत मिलेगी. अभी जिले में कई जगह एक से दो घंटे की अघौषित कटौती की जा रही थी, लेकिन अब राहत मिलेगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जिल्हा परिषद प्राथमिक शाळा रांजणी येथील झोपडपट्टी वसाहत आंगणवाडी या ठिकाणी पालक मेळावा संपन्न
बीड ( प्रतिनिधी ) गेवराई तालुक्यातील मौजे रांजणी येथील झोपडपट्टी वसाहत मधील आंगणवाडी या...
Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
Kisan Mahapanchayat: रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
🔶মাৰ্ঘেৰিটাত APLL Career counseling প্রতিষ্ঠানৰ সংবাদমেল সম্বোধন
🔶মাৰ্ঘেৰিটাত APLL Career counseling প্রতিষ্ঠানৰ সংবাদমেল সম্বোধন
Chandrayaan-3: शोधकर्ताओं ने की टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज, चंद्रयान के सम्मान में रखा चंद्रायणी नाम
कोच्चि। शोधकर्ताओं ने तमिलनाडु के समुद्र तट के तलछट में टार्डिग्रेड की नई प्रजाति की खोज की...
શું છે NOTA? જાણો તેના ઉપયોગથી ચૂંટણીમાં કઈ રીતે આવી શકે છે પરિવર્તન | Zee News
શું છે NOTA? જાણો તેના ઉપયોગથી ચૂંટણીમાં કઈ રીતે આવી શકે છે પરિવર્તન | Zee News