कालीसिंध थर्मल पावर परियोजना की 7 दिनों पूर्व बंद हुई इकाई को आखिर चालू कर दिया गया. इस इकाई के चालू होने से बिजली संकट में कुछ ना कुछ राहत जरूर मिलेगी. क्योंकि इकाई अब फिर से अपने पूरे उत्पादन पर है तथा 1 लाख 44 हजार यूनिट का उत्पादन शुरू हो गया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 7 दिनों पहले कालीसिंध थर्मल पावर परियोजना की पहली इकाई पंखे में खराबी आने के चलते हैं बंद हो गई थी. झालावाड़ की थर्मल पावर परियोजना में 600-600 मेगावाट की दो इकाइयां हैं जिसमें कुल 2 लाख 88 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होता है. ऐसे में पहली इकाई बंद होने से गहराते विद्युत संकट में और अधिक इजाफा हो गया था. खास तौर पर झालावाड़ जिले को मिलने वाली बिजली पूरी तरह से नहीं मिल पा रही थी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती बढ़ गई थी. थर्मल के चीफ इंजीनियर केएल मीणा ने बताया की कालीसिंध थर्मल की एक नंबर यूनिट को सिंक्रोनाईज कर दिया गया है. उससे उत्पादन शुरू हो गया है. देर रात तक फुल लोड पर आ जाएगा. गौरतलब है कि कालीसिंध थर्मल की एक नंबर यूनिट पिछले पांच-छह दिन से पीए फैन में तकनीकी खराबी आने से बंद थी. ऐसे में जिले में बिजली का उत्पादन आधा ही रह गया था. ऊपर से भीषण गर्मी में सामान्य दिनों की अपेक्षा 20 फीसदी बिजली की खपत ज्यादा हो रही है. लेकिन अब दोनों यूनिट से 1200 मेगावाट विद्युत उत्पादन होने से लोगों को विद्युत कटौती में राहत मिलेगी. अभी जिले में कई जगह एक से दो घंटे की अघौषित कटौती की जा रही थी, लेकिन अब राहत मिलेगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बालोतरा जिले में मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा बालोतरा जिले में सभी मंडल पर बूथ स्तर तक मन की बात के...
Nasdaq Falls By 11% ? | Morning Business News:क्या है देश दुनिया के बाजारों का हाल? |Meta Q3 Results
Nasdaq Falls By 11% ? | Morning Business News:क्या है देश दुनिया के बाजारों का हाल? |Meta Q3 Results
आसान भाषा में जानिए क्या होती है डीपफेक टेक्नोलॉजी, इससे बचने के लिए इन AI टूल का कर सकते हैं इस्तेमाल
Deepfake Technology ये टेक्नोलॉजी ऐसी एल्गोरिदम और पैटर्न को लर्न करती है जिसका इस्तेमाल मौजूदा...
Congress का आरोप जरूरी मुददों से ध्यान हटाने के लिए सरकार Sonia Gandhi को बना रही निशाना
कांग्रेस का आरोप है कि सोनिया गांधी को पूछताछ के नाम पर बार बार ED दफ्तर में बुलाकर प्रताड़ित...
শালপাৰা SBI বেংকৰ CSP ত ঋণ মুক্ত ও SBI বেংকে প্ৰদান কৰা বিভিন্ন সুবিধা সম্পৰ্কে সজাগতা সভা ।
শালপাৰা SBI বেংকৰ CSP ত ঋণ মুক্ত ও SBI বেংকে প্ৰদান কৰা বিভিন্ন সুবিধা সম্পৰ্কে সজাগতা সভা ।