जयपुर। राजस्थान में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिन-रात लू और आसमान से बरस रही आग ने गर्मी का कर्फ्यू सा लगा दिया है। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को भी प्रदेशभर में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंगलवार को 10 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट रहेगा। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव का असर दो दिन और जारी रहेगा। आगामी 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। राज्य में चल रहे तीव्र हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, आगामी 72 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 29 मई से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में तथा 30 मई से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा जून के पहले सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 मई को अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और 29 मई को बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर व श्रीगंगानगर में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: पूर्व सीएम Bhupinder Singh Hooda से ED की पूछताछ | Money Laundering Case | Aaj Tak
Breaking News: पूर्व सीएम Bhupinder Singh Hooda से ED की पूछताछ | Money Laundering Case | Aaj Tak
स्मोकिंग छोड़ने के बाद भी शरीर की इम्यून सिस्टम पर इसका बुरा असर, लंबे समय तक रहता है गंभीर बीमारियों का खतरा
धूम्रपान से कैंसर के साथ अन्य बड़ी बीमारियों के होने की आशंका भी काफी बढ़ गई है। हाल ही में सामने...
એક્સપ્રેસ વે નું કામ કરતી એજન્સીએ ઘલા ગામના રોડનું અસ્તિત્વ જ મિટાવી દીધું
સુરત જિલ્લાના કામરેજ વિસ્તારના ઘલા ગામ નજીકથી પસાર થતા એક્સપ્રેસ વે ની કામગીરીને કારણે ઘલા નજીકનો...
મધ-હળદરનું બનેલું આ ફેસપેક ડાઘ દૂર કરવાનું કામ કરે છે, ફરક તરત જ દેખાશે
આ કારણોસર, ત્વચા પર પિમ્પલ્સ આવે છે અને જો થોડી સારવાર કરવામાં આવે તો પણ તે ઘણીવાર ત્વચા પર...
Cross Voting करने वाले सपा विधायकों ने इस वजह से BJP का साथ दिया, पता चल गया। Netanagri
Cross Voting करने वाले सपा विधायकों ने इस वजह से BJP का साथ दिया, पता चल गया। Netanagri