राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब प्रदेश के नेता देश के दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में कोई पार्टी कसर नहीं छोड़ रही है. राजनीति के महासमर में सभी नेदा जोर-आजमाइश में जुटे हुए हैं. इन्हीं में से एक हैं, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और सीनियर लीडर सचिन पायलट. बताया जा रहा है कि पायलट दिनभर चुनाव प्रचार में जुटे रहते हैं. जानकारी के अनुसार, 22 मई को अपने घर से सुबह 6 बजे के निकले सचिन पायलट 18 घंटे बाद, रात में करीब 12 बजे दिल्ली लौटे. इस दौरान उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 3 लोक सभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कीं. देर रात आने के बाद अगले दिन, 23 मई को, सुबह 9 बजे उत्तर पूर्वी दिल्ली में हो रहे राहुल गांधी की सभा में पायलट सम्मिलित हुए. 24 मई को पायलट पंजाब में प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट इस लोक सभा चुनाव में 14 राज्यों में 100 से अधिक सभाएं कर चुके हैं. ऐसा माना जाता है कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलायंस के अन्य पार्टियों में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद सबसे ज़्यादा डिमांड सचिन पायलट की है. बता दें कि पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट के देशभर में चाहने वाले हैं, उन्हें दमदार लीडर के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में कांग्रेस उन्हें अपनी सभाओं में हर हाल में शामिल करना चाहती है, ताकि लोकसभा चुनाव में पायलट की लोकप्रियता को भुनाया जा सके.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चुनाव आयोग ने कुल 339 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों पर चलाया डंडा, 253 निष्क्रिय घोषित
विघटन की प्रक्रिया पूरीसरकारी सूत्रों ने कहा, 'भारत और चीन की सेनाओं ने आज पूर्वी लद्दाख सेक्टर...
હારીજ ના જમણપુર ગામે થી બાઈક ચોરાતા અજાણ્યા સામે નોંધાઈ પોલીસ ફરિયાદ
હારીજ તાલુકાના જમણપૂર ગામે રહેતા પ્રવીણ સિંહ દિવશ દરમ્યાન ખેતરે ગયેલ અને ખેતર થી ઘરે આવી સાજના...
सही तरीके से खाने पर ही मिलेगा Chia Seeds का पूरा फायदा, जानें कब-कैसे और कितनी मात्रा में करें इस्तेमाल
हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग इन दिनों कई उपाय अपनाते हैं। डाइटिंग से लेकर वर्कआउट तक, परफेक्ट...
PM Modi Visit Poland: पोलैंड में PM Modi ने भारत के लोकतंत्र पर कही बड़ी बात, चुनाव पर भी रखी राय
PM Modi Visit Poland: पोलैंड में PM Modi ने भारत के लोकतंत्र पर कही बड़ी बात, चुनाव पर भी रखी राय