राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब प्रदेश के नेता देश के दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में कोई पार्टी कसर नहीं छोड़ रही है. राजनीति के महासमर में सभी नेदा जोर-आजमाइश में जुटे हुए हैं. इन्हीं में से एक हैं, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और सीनियर लीडर सचिन पायलट. बताया जा रहा है कि पायलट दिनभर चुनाव प्रचार में जुटे रहते हैं. जानकारी के अनुसार, 22 मई को अपने घर से सुबह 6 बजे के निकले सचिन पायलट 18 घंटे बाद, रात में करीब 12 बजे दिल्ली लौटे. इस दौरान उन्होंने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 3 लोक सभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कीं. देर रात आने के बाद अगले दिन, 23 मई को, सुबह 9 बजे उत्तर पूर्वी दिल्ली में हो रहे राहुल गांधी की सभा में पायलट सम्मिलित हुए. 24 मई को पायलट पंजाब में प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट इस लोक सभा चुनाव में 14 राज्यों में 100 से अधिक सभाएं कर चुके हैं. ऐसा माना जाता है कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलायंस के अन्य पार्टियों में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद सबसे ज़्यादा डिमांड सचिन पायलट की है. बता दें कि पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट के देशभर में चाहने वाले हैं, उन्हें दमदार लीडर के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में कांग्रेस उन्हें अपनी सभाओं में हर हाल में शामिल करना चाहती है, ताकि लोकसभा चुनाव में पायलट की लोकप्रियता को भुनाया जा सके.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Microsoft Outage: एयरपोर्ट, Flight, बैंक, Share Market, टीवी चैनल सब ठप, सर्वर में क्या गड़बड़ी हुई?
Microsoft Outage: एयरपोर्ट, Flight, बैंक, Share Market, टीवी चैनल सब ठप, सर्वर में क्या गड़बड़ी हुई?
Hanuman Beniwal ने ट्रेन हादसों पर रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को ये क्या कह दिया | Aaj Tak Hindi
Hanuman Beniwal ने ट्रेन हादसों पर रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को ये क्या कह दिया | Aaj Tak Hindi
सलमान खान OTT को रेगुलेट करने के पक्ष में, कहा- वल्गैरिटी, गाली-गलौज बंद होना चाहिए, बेटी के साथ नहीं देख सकते
फिल्म अभिनेता सलमान खान ने ओटीटी कंटेंट को रेगुलेट करने का समर्थन किया है। उन्होंने यह...
50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला ये तगड़ा गेमिंग फोन मिल रहा सस्ता! दाम 9 हजार रुपये से भी कम
ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इन दिनों फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल...
Lok Sabha Election 2024: Madhavi Latha ने वोट देने आई मुस्लिम महिलाओं की चेक की आईडी!
Lok Sabha Election 2024: Madhavi Latha ने वोट देने आई मुस्लिम महिलाओं की चेक की आईडी!