प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच चल रहे बिजली संकट और आमजन को हो रही परेशानी को लेकर ऊर्जा मंत्री तक शिकायतों का दौर जारी है. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के आज कोटा प्रवास के दौरान कोटा नगर निगम के स्थानीय पार्षदों ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर कोटा में निजी बिजली कंपनी की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने की मांग की. जनप्रतिनिधियों के साथ ऊर्जा मंत्री की बैठक में पार्षदों ने निजी बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करने पर कॉल सेंटर से लेकर समाधान तक हो रही देरी पर रोष जताया. जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि निजी बिजली कंपनी जनप्रतिनिधियों के लिए एक अलग से कॉल सेंटर बनाये. ताकि जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की शिकायत को कंपनी से अवगत करवाया जा सके और जल्द समाधान करवाया जा सके. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बैठक में जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना. पंडित जी बिजली कंपनी KEDL के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक कॉल सेंटर अलग से विकसित किया जाए. जिसमें जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्या को तुरंत बात कर समाधान करवा सके. इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में सुचारू बिजली सप्लाई और अन्य समस्याओं को लेकर भी बैठक में मौजूद अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
શાસ્ત્રીનગર અને ઋણમુક્તેશ્વર પાસેથી બે ઈસમો નશો કરેલી હાલતમાં ઝડપાયા.
ખંભાતમાં પોલીસ જવાનો પેટ્રોલિંગમાં હતા તે દરમિયાન માછીપુરા શાસ્ત્રીનગર ખાતેથી બાબુભાઇ સોમાભાઈ...
Centre for National Security Studies (CNSS) Signs MoU with Tibet Policy Institute
Bengaluru: An important milestone in the study of Tibet was reached on September 2, 2024 with the...
80W चार्जिंग फीचर से लैस होगी Reno 11 series, -20 डिग्री टेम्प्रेचर में भी चार्ज होंगे नए Smartphone
ओप्पो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज (Reno 11 series) को लेकर यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...