राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की किस्मत दांव पर है. बीजेपी के लिए यह सीट निकालना काफी मुश्किल माना जा रहा है. क्योंकि निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव लड़ने के बाद यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था. भाटी की रैलियों में उमड़ी भीड़ और उम्मेदाराम बेनीवाल के पक्ष में सट्टा बाजार के आंकलन ने भी बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है. फलोदी सट्टा बाजार में भरतीय जनता पार्टी के कैलाश चौधरी का ताजा भाव 3 रुपए, कांग्रेस के उम्मेदाराम का रेट 80-90 पैसे और निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी का रेट 1.25 रुपए लगा रखा है. इस हिसाब से कांग्रेस के उम्मेदाराम बाकी प्रत्याशियों से काफी आगे नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि फलोदी सट्टा बाजार में जिस प्रत्याशी का रेट कम होता है, उसके जीतने के चांस उतने ही ज्यादा होते हैं. इस हिसाब से बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर सबसे आगे उम्मेदाराम बेनीवाल नजर आ रहे हैं. उसके बाद रविंद्र सिंह भाटी नंबर दो और बीजेपी के कैलाश चौधरी सबसे आखिर में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि, सट्टा बाजार चाहे जो कहे, लेकिन इस सीट की पूरी तस्वीर तो 4 जून को ही स्पष्ट हो पाएगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Raosaheb Danve यांचा नंबर द्या,कार्यकर्त्याचा आमदार हरिभाऊ बागडेंना फोन, नानांनी काय दिलं उत्तर?
Raosaheb Danve यांचा नंबर द्या,कार्यकर्त्याचा आमदार हरिभाऊ बागडेंना फोन, नानांनी काय दिलं उत्तर?
অসম অৰুনাচল প্ৰদেশ সীমান্ত শদিয়াত দুৰ্গা পূজাৰ মণ্ডপত প্ৰাকৃতি সুৰক্ষাৰ এক মনোমহা দৃশ্য ।
অসম অৰুনাচল প্ৰদেশ সীমান্ত শদিয়াত দুৰ্গা পূজাৰ মণ্ডপত প্ৰাকৃতি সুৰক্ষাৰ এক মনোমহা দৃশ্য ।