देश में लोकसभा चुनाव जारी है, अभी 7 चरणों में से 5 चरणों लिए वोटिंग हो चुकी है. 2 चरणों की वोटिंग के बाद 4 जून 4 जून को नतीजे जारी होंगे. ऐसे में राजस्थान को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति कैसी रहने वाली है. वहीं बीजेपी को कितनी सीटों पर लॉस होगा, यह चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में हार जीत को लेकर फलोदी के सट्टा बाजार में भी हलचल तेज हो गई है. राजस्थान को लेकर सट्टा बाजार से ताजा अपडेट आया है. राजस्थान में इस बार भाजपा का मिशन-25 ब्रेक होता नजर आ रहा है. राजस्थान में भाजपा को कुल 25 सीटों में से 19 से 20 सीट आने की संभावना सट्टा बाजार ने जताई है. कांग्रेस व अलायंस को 5 से 6 सीटें आने की संभावना है. इनमें बाड़मेर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू आदि सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में बताई गई है जबकि नागौर और टोंक सीट पर दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है. फलोदी के सट्टा बाजार में कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, चित्तौड़गढ़ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, पाली से पी पी चौधरी और अलवर से भूपेंद्र यादव काफी मजबूत स्थिति में बताए गए हैं. बाड़मेर में कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम का भाव 45 से 60 पैसा, रविंद्रसिंह भाटी का भाव 1.25 रुपए व मंत्री कैलाश चौधरी का भाव 3 रुपए चल रहा है. नागौर में RLP के हनुमान बेनीवाल का भाव 1.25 रुपए व भाजपा की ज्योति मिर्धा का भाव 60 से 70 पैसा चल रहा है लेकिन दोनो मे जबरदस्त टक्कर बताई गई है. इसी तरह जालोर सिरोही से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र कांग्रेस के वैभव गहलोत की स्थिति सट्टा बाजार कमजोर बता रहा है.आपको बता दें फलोदी के सट्टा बाजार में जिस कैंडिडेट का भाव सबसे कम होता है उसके जीतने की संभावना अधिक होती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મા.વડાપ્રધાન નરેન્દ્રભાઇ મોદી ની ખેડા સ્વામિનારાયણ મંદિર પ્રાંગણ ની જાહેર સભામાં જુઓ આ ખાસ રીપોર્ટ.
મા.વડાપ્રધાન નરેન્દ્રભાઇ મોદી ની ખેડા સ્વામિનારાયણ મંદિર પ્રાંગણ ની જાહેર સભામાં જુઓ આ ખાસ રીપોર્ટ.
Arvind Kejriwal Rahul Gandhi Meeting: केजरीवाल बोले- राहुल गांधी से मांगूंगा समय | Delhi Ordinance
Arvind Kejriwal Rahul Gandhi Meeting: केजरीवाल बोले- राहुल गांधी से मांगूंगा समय | Delhi Ordinance
Sabarimala Airport: क्या अब नहीं बनेगा सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा? राज्य सरकार ने HC में कह दी ये बड़ी बात
कोच्ची। केरल सरकार ने कोट्टायम जिले में सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के...
फेफड़े साफ़ करने का तरीक़ा | Detox Lungs Naturally (Reverse Bad Effects Of Smoke, Pollution & Dust)
फेफड़े साफ़ करने का तरीक़ा | Detox Lungs Naturally (Reverse Bad Effects Of Smoke, Pollution & Dust)