देश के करोड़ों युवा हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. सालों से परीक्षा की तैयारी कर रहे इस युवाओं का हौसला उस समय टूटता है जब पेपर लीक के कारण परीक्षाएं रद्द होती है. पेपर लीक के कारण सरकार और भर्ती बोर्ड की खूब किरकिरी होती है. ऐसे में अब पेपर लीक और सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए बोर्ड खास रणनीति बना रही है. इस खास रणनीति के तहत आने वाले दिनों में सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. यह बदलाव एग्जाम पैटर्न को लेकर हो सकता है. मिली जानकारी के अनुसार अब बोर्ड इस तैयारी में जुटी है कि अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र तो कंप्यूटर पर मिलेगा लेकिन उन्हें जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा. इसके अलावा और भी कई बदलाव हो सकते हैं. पेपर लीक रोकने के लिए भर्ती परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव के बाबत उक्त जानकारी राजस्थान से सामने आई है. राजस्थान पेपर लीक और सरकारी नौकरी में धांधली को लेकर पूरे देश में विख्यात है. यहां बीते 5 साल में कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. जिसकी जांच अभी एसओजी कर रही है. पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस बार एक नया प्रयोग पहली बार किया जा रहा है. सीबीटी के जरिए सभी एग्जाम सेंटर पर आधे घंटे पहले कंप्यूटर पर पेपर दिया जाएगा, जो कि इंक्रिप्ट होगा. यानी पेपर कंप्यूटर पर होगा, लेकिन अभ्यार्थी को पेपर ओएमआर शीट पर हल करना होगा.हालांकि इस तरह की प्रक्रिया में पेपर को रिमोट ऐक्सेस के जरिए हैक करने का खतरा है. इस पर आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस चुनौती से निपटने के लिए हाइब्रिड सिस्टम अपनाया जा रहा है. यानी पेपर कंप्यूटर पर होगा, लेकिन अभ्यार्थी को पेपर ओएमआर शीट पर हल करना होगा. सभी परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा और सभी सेंटर पर पेपर की देख रेख के लिए अलग अलग कोर्डिनेटर लगाए जाएंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चुनाव से पहले बढ़ी Congress- सपा में तल्खियां, Kamalnath और Akhilesh एक-दूसरे पर बरसे | Aaj Tak
चुनाव से पहले बढ़ी Congress- सपा में तल्खियां, Kamalnath और Akhilesh एक-दूसरे पर बरसे | Aaj Tak
Zee Top 10: चीन पर हथियार सप्लाई का शक गहराया | Non Stop News | Speed News | Top News Today
Zee Top 10: चीन पर हथियार सप्लाई का शक गहराया | Non Stop News | Speed News | Top News Today
ચંદ્રપુરા ખાતે સંરક્ષણ દિવાલ તૂટી પડવાની ઘટનામાં મોતને ભેટેલા 4 મૂર્તક બાળકોના વારસદારને ધારાસભ્યના હસ્તે સહાયના ચેક અર્પણ કરાયા.
હાલોલ જીઆઇડીસીની બહાર ચંદ્રપૂરા રોડ પર આવેલી સન્મુખ એગ્રો નામની કંપનીની સંરક્ષણ દિવાલને અડીને...
આત્મનિર્ભર શેરી ફેરીયાઓ માટે સ્નેહમિલન કાર્યક્રમ
આજ રોજ અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા ઇવેન્ટ સેન્ટર ગ્રાઉન્ડ સાબરમતી રિવરફ્રન્ટ પાલડી ખાતે...