राजस्थान के चर्चित एकल पट्टा मामले में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। मीना ने लिखा है कि इस मामले में पूर्व मंत्री शांति धारीवाल व अन्य अधिकारी दोषी हैं, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में इन्हें बचाने के लिए तथ्यों के विपरीत रिपोर्ट बनाई। इसी रिपोर्ट को पिछले माह अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दिया। उन्होंने कोर्ट में गलत जवाब पेश करने वालों के खिलाफ आपराधिक व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत जताई है। साथ ही आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री धारीवाल ने प्रदेश में कई घोटाले किए। इनमें चंबल रिवर फ्रंट, जयपुर और उदयपुर में होटल जमीन सहित अन्य कई बड़े घोटाले शामिल हैं। मीना ने यह भी लिखा है कि ट्रायल कोर्ट ने तो वर्ष 2022 के निर्णय में एसीबी को निर्देश दिए थे कि इस मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत की भूमिका की भी जांच की जाए। किरोड़ीलाल मीणा ने इससे पहले राज्य सरकार के स्तर पर कई अनियमितताओं को उजागर करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखे। मीणा ने पहले सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जल जीवन मिशन, ईआरसीपी और ओल्ड एमआरईसी कैम्पस व राजकीय कॉलोनी के पुनर्विकास योजना में घोटाले-धांधली की बात कही। जिसके बाद सरकार ने सभी टेंडरों को निरस्त करने की कार्रवाई की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#Banaskantha | ભાભર પોલીસ ઉધતી રહી અને સ્ટેટ મોનીટરીંગ સેલે વિદેશીદારૂનો જથ્થો ઝડપ્યો | Divyang News
#Banaskantha | ભાભર પોલીસ ઉધતી રહી અને સ્ટેટ મોનીટરીંગ સેલે વિદેશીદારૂનો જથ્થો ઝડપ્યો | Divyang News
'Muzaffarnagar दंगों के दौरान Akhilesh Yadav सैफई में जश्न मना रहे थे..' - Asaduddin Owaisi | AajTak
'Muzaffarnagar दंगों के दौरान Akhilesh Yadav सैफई में जश्न मना रहे थे..' - Asaduddin Owaisi | AajTak
BrahMos Missile: भारत फिलीपींस को आज सौंपेगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, 2022 में दोनों देशों के बीच हुआ था समझौता
BrahMos Supersonic Cruise Missiles: भारत फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों...
દાહોદ : ઝાલોદ તાલુકાના લીમડીનગરમા સાઈબાબાનો ૧૧મો પાટઉત્સહવ ઉજવવામાં આવ્યો.
દાહોદ જિલ્લાના ઝાલોદ તાલુકાના લીમડી નગરમાં સાંઈબાબાના મંદિરનો 11 મો પાટોત્સવ ઉજવવામાં આવ્યો ...