देश को आज़ादी मिले भले ही 75 साल से भी ज़्यादा बीत गए हों, लेकिन राजस्थान के आदिवासी अंचलों में अब भी ऐसी तस्वीरें नज़र आती हैं, जो पिछड़ेपन की बानगी को दर्शाते हैं। वो इलाके आज भी मौजूद हैं जहां तक ना सड़क ही पहुंच सकी है और ना ही पानी और बिजली जैसी मूलभूत ज़रूरतें ही वहां रह रहे लोगों को नसीब हो पाई है राजस्थान में ‘डबल इंजन’ सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो वायरल होने के साथ ही चर्चा का विषय भी बना हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में मंत्री खराड़ी हाथों में अपने जूते थामे पानी से भरे एक कच्ची सड़क को पार करते दिख रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि राजस्थान के पिछड़े इलाकों की बानगी बयां करता ये वीडियो खुद मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडलर्स के ज़रिए साझा किया है। महज़ 25 सेकंड के इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने नयावास गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना बताया। ऐसा नहीं है कि जिस नयावास गांव की तस्वीर मंत्री ने साझा की है वही पिछड़ा हुआ क्षेत्र हैं। उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में स्थित ऐसे कई गांव हैं जहां सड़क, बिजली और पानी की मूलभूत और आधारभूत सुविधाएं नहीं पहुंच सकीं हैं। राजस्थान की भजनलाल सरकार में बाबूलाल खराड़ी कैबिनेट मंत्री हैं। वे खुद भी राज्य के सबसे पिछड़े कोटड़ा जैसे ग्रामीण अंचल से आते हैं। गांव में उनका दो कमरों का कच्चा घर है जहां वे परिवार संग रहते हैं। वैसे मंत्री बनने के बाद एक सरकारी निवास उनका राजधानी जयपुर में भी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAP એ કોંગ્રેસનો સાથ છોડ્યો
લોકસભા ચૂંટણીના પરિણામ જાહેર થતાની સાથે જ આમ આદમી પાર્ટીએ કોંગ્રેસનો સાથ છોડવાની જાહેરાત કરી દીધી...
सबसे ज्यादा फेट घटाने वाली 5 एक्सरसाइज | 5 Most fat burning exercises
सबसे ज्यादा फेट घटाने वाली 5 एक्सरसाइज | 5 Most fat burning exercises
વલભીપુર નગરપાલિકા દ્વારા છુટા કરાયેલા 34 સફાઈ કામદારોનો આજે ઉપવાસ આંદોલનનો ત્રીજો દિવસ
વલભીપુર નગરપાલિકા દ્વારા છુટા કરાયેલા 34 સફાઈ કામદારોનો આજે ઉપવાસ આંદોલનનો ત્રીજો દિવસ હજુ સુધી...
Covid-19: देश में कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस दर्ज
भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) एक बार पूरी तेजी के साथ अपने पांव पसारता जा रहा...
लोकशाहीर यांच्या जयंतीनिमित्त जालना येथील तांदुळवाडी खुर्द येथील सचिन उर्फ तेर पैलवान याला सुधाकर भाई निकाळजे यांनी दत्तक घेतले.
तरुणाला कोल्हापूर येथील तालमीत पाठवून त्याला मोठा पैलवान करण्याचे ठरवल आहे.
लोकशाहीर आण्णाभाऊ साठे यांच्या जंयत्ती निम्मीत जालना येथील तांदुळवाडी खुर्द येथील मातंग समाजाचा...