विश्वेंद्र सिंह भरतपुर रियासत के अंतिम शासक बृजेन्द्र सिंह के बेटे हैं. वह राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे पर मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाया है. उन्होंने यहां तक कहा है कि उसकी पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह उन्हें खाना तक नहीं देते. आखिरकार विश्वेंद्र सिंह ने उपखंड अधिकारी के ट्रिब्युनल में प्रार्थना पत्र देकर भरण पोषण खर्च की मांग की है. वहीं विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि यह पूरा मामला महाराजा सूरजमल की प्रॉपर्टी को लेकर है. उन्होंने विश्वेंद्र सिंह पर पूरी प्रॉपर्टी बेचने और डॉक्यूमेंट पर फर्जी सिग्नेचर करवाने का आरोप लगाया है. विश्वेंद्र सिंह पर आरोप है कि वह मोती महल को भी बेचना चाहते थे और उसे बचाने के लिए यह पूरा विवाद हुआ है. पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और बेटे ने गाली-गलौज कर उनके सामान को बाहर फेंक दिया. यही नहीं, उन्होंने चाय-पानी और खाना भी देना बंद कर दिया. बिना अनुमति के घर से बाहर आने-जाने भी नहीं देते. विश्वेंद्र सिंह ने कहा है कि इस वजह से उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा. अब वह कभी सरकारी आवास तो कभी होटल में रहने को मजबूर हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आम्ही किडन्यापर्स नाही आम्ही घरोघरी जाऊन गावोगावी जाऊन आमच्या पोटाचे उदरनिर्वाह करणारे नाथ आहोत
आम्ही किडन्यापर्स नाही आम्ही घरोघरी जाऊन गावोगावी जाऊन आमच्या पोटाचे उदरनिर्वाह करणारे नाथ आहोत
‘MSP के मामले…’, Farmers Protest पर PM Modi के कृषि मंत्री Arjun Munda बोले हमारा दरवाजा खुला है'
‘MSP के मामले…’, Farmers Protest पर PM Modi के कृषि मंत्री Arjun Munda बोले...
जेपी नड्डा ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, क्षेत्रीय बैठकों के लिए रोडमैप को दिया अंतिम रूप
नई दिल्ली। इसी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने जा रही क्षेत्रवार बैठकों से...
લાઠી-બાબરા દ્વારા સ્થાનિક ઉમેદવારને ટિકિટ આપવાની માંગણીઓ સાથે જિલ્લા પ્રમુખ કૌશિક વેકરીયાને રજૂઆત...
લાઠી-બાબરા દ્વારા સ્થાનિક ઉમેદવારને ટિકિટ આપવાની માંગણીઓ સાથે જિલ્લા પ્રમુખ કૌશિક વેકરીયાને રજૂઆત...
પશુપાલકોને બનાસ ડેરીના ચેરમેન શંકરભાઇ ચૌધરીએ શું કહ્યું....
પશુપાલકોને બનાસ ડેરીના ચેરમેન શંકરભાઇ ચૌધરીએ શું કહ્યું....