फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मसूदा के निकटवर्ती गांव देवमाली की लड़कियों के सुकन्या खाते में अगले 14 साल तक राशि जमा कराने की बात कही है. उन्होंने देवमाली गांव में देवनारायण मंदिर के दर्शन करने के बाद यह वादा किया. फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार सुबह देवमाली गांव में स्थित देवनारायण मंदिर देवनारायण भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे. अक्षय कुमार ने भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया. उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. राजस्थानी परंपरा से अपना स्वागत होने के बाद अक्षय कुमार ने सभी ग्रामीणों का आभार जगाया और फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद फिर से इस गांव में आने की बात अक्षय कुमार ने कही. पूजा करने के बाद अक्षय कुमार देवमाली के पोस्ट ऑफिस कार्यालय में करीब 2 घंटे बैठे. जहां उन्होंने देवमाली गांव की सभी लड़कियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने और अपनी जेब से इन लड़कियों के खाते में अगले पुरे 14 साल तक खुद मासिक किश्त जमा करवाने की घोषणा की है. अक्षय कुमार ने देवमाली के ग्रामीणों द्वारा किए गए स्वागत सत्कार को लेकर कहा कि गांव में शिक्षा विशेष कर बालिका शिक्षा की कमी है, उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित करने की अपील भी की है. पूर्व पंचायत समिति सदस्य सांवरलाल गुर्जर ने बताया कि अक्षय कुमार मंदिर से पूजा करने के बाद पोस्ट ऑफिस 2 घंटे के लिए बैठे. जहां ग्रामीणों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने छाछ पी और कुछ समय बाद बकरी का उबला हुआ दूध बिना शक्कर का पिया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ajit Pawar म्हणाले, 'गृहमंत्रिपद मागितलं, पण वरिष्ठांनी...' | Sharad Pawar | Jayant Patil
Ajit Pawar म्हणाले, 'गृहमंत्रिपद मागितलं, पण वरिष्ठांनी...' | Sharad Pawar | Jayant Patil
Assam Rifles Jco injured in militant attack on Indo-Myanmar border in Arunachal Pradesh
Assam Rifles JCO injured in militant attack on Indo-Myanmar border in Arunachal pradesh ....
अवैध बजरी से भरे तीन डंम्पर किए डिटेन
गंगरार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन डम्पर में भरी...
लिवर कैसे खराब होता है [How alcohol damages liver?]
लिवर कैसे खराब होता है [How alcohol damages liver?]
સોનિયાએ કહ્યું- પરાણે મોઢું બંધ રાખવાથી સમસ્યાઓ ઉકેલાશે નહીં:ધાર્મિક તહેવારો બીજાને ધમકાવવાના અવસર બની ગયા, PM હિંસાની અવગણના કરી રહ્યા છે
કોંગ્રેસ સંસદીય સમિતિના અધ્યક્ષ સોનિયા ગાંધીએ મંગળવારે પીએમ મોદી અને તેમની સરકાર અંગે પોતાનો...