विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को 15 समितियों की घोषणा कर दी। जिनमें सबसे अहम समितियों में से एक नियम समिति में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी सभापति होंगे। खास बात ये है कि नियम समिति में धुर विरोधी नेताओं को शामिल किया गया है। ऐसे में जब नियम समिति की मीटिंग होगी तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा, बीजेपी विधायक प्रताप लाल भील और दीप्ति माहेश्वरी को भी इस समिति में शामिल किया गया है। दूसरी खास बात ये है कि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा को किसी भी समिति में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, पहली बार विधायक बनने वाले रविंद्र सिंह भाटी, अंशुमान सिंह भाटी, डॉ शिखा बराला, अभिमन्यू सिंह पूनिया, मनीष यादव और नौक्षम चौधरी को कई समितियों में जगह दी गई है। बता दें कि विधानसभा के कार्य संचालन के लिए 21 समितियों का गठन किया जाता है। लेकिन, इस बार अब तक 19 समितियों का ही गठन हुआ है। देवनानी 15 समितियों के गठन से पहले 4 समितियों का गठन कर चुके हैं। विधायकों के आचरण पर नजर रखने के लिए सदाचार समिति भी बनाई गई है। इस समिति का सभापति कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को बनाया गया है। इन सभी समितियों में विभिन्न दलों के विधायकों को शामिल किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण समिति में इस बार गैर अल्पसंख्यक विधायकों को भी शामिल किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mumbai To Ayodhya Flights News: श्री राम की नगरी से जल्द शुरू होगी फ्लाइट्स | Ram Mandir News
Mumbai To Ayodhya Flights News: श्री राम की नगरी से जल्द शुरू होगी फ्लाइट्स | Ram Mandir News
રાધનપુર પાણી પુરવઠા વિભાગ સામે લોકોનો આક્રોશ | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર પાણી પુરવઠા વિભાગ સામે લોકોનો આક્રોશ | SatyaNirbhay News Channel
સૂઇગામના હેડ કોન્સ્ટેબલને લાંચ લેતાં બનાસકાંઠા એ.સી.બી.એ ઝડપ્યા
બનાસકાંઠા એસીબીના હાથે એક લાંચિયો કોન્સ્ટેબલ રંગેહાથ ઝડપાયો છે. જેમાં સુઈગામ પોલીસ સ્ટેશનના હેડ...
ગુજરાત વિધાનસભામાં વિરોધપક્ષના નેતા અમિત ચાવડાની નિમણૂક.
ગુજરાત વિધાનસભામાં કોંગ્રેસના વિરોધ પક્ષના નેતા તરીકે આખરે કોંગ્રેસ દ્વારા નામ જાહેર કરવામાં...
बिल्डरों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- खरीदारों को दिया जा रहा धोखा, पूरे देश में एक जैसा बने एग्रीमेंट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की जनहित...