वॉट्सऐप लिंक्ड डिवाइस चैट के लिए लॉक चैट फीचर का सपोर्ट मिलने जा रहा है। कंपनी फिलहाल बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर को टेस्ट कर रहा है। वॉट्सऐप के नए फीचर्स और अपडेट पर नजर बनाए रखने वाले ब्लॉग WABetaInfo ने इसे लेकर जानकारी शेयर की है। कंपनी इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकता है।

एक से ज्यादा डिवाइस में वॉट्सऐप (WhatsApp) अकाउंट चलते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करने वाली है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप पर जल्द ही लिंक्ड डिवाइस के लिए चैट लॉक फीचर को जोड़ने वाला है।

WABetaInfo ने बताया कि यह फीचर अभी एंड्रॉइड बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है। इस फीचर को ऐप वर्जन नंबर 2.24.11.9 पर उपलब्ध है। यह फीचर यूजर्स को एडिशनल प्राइवेसी और सिक्योरिटी लेयर ऑफर करता है। इसकी मदद से यूजर्स लिंक्ड डिवाइसेस पर अपनी चैट प्रोटेक्ट कर पाएंगे।

लिंक्ड डिवाइस चैट लॉक फीचर

  • वॉट्सऐप यूजर्स लिंक्ड डिवाइस पर अपनी चैट सिक्योर कर पाएंगे।
  • लिंक्ड डिवाइस पर चैट एक्सेस करने के लिए यूजर को सीक्रेट कोट डालना होगा। इस सीक्रेट कोड को फोन से बनाना होगा।
  • एक बार कोड सेटअप होते ही प्रोटेक्टेड चैट रेगुलर चैट के साथ नहीं दिखेंगी। इन चैट को लॉक चैट स्क्रीन पर एक्सेस किया जा सकता है।
  • इन चैट को देखने के लिए आपको सीक्रेट कोड डालना होगा।
  •