राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे पॉश गांधी नगर इलाके में सरकारी क्वार्टर को तोड़कर बनाई जा रही 19 मंजिला इमारत में भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक और खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि गांधी नगर परियोजना की मंजूरी कैबिनेट से नहीं ली गई है. इसे आनन फानन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंजूरी के बाद शुरू किया गया है. कृषि मंत्री ने कहा, 'गांधीनगर में सरकारी क्वार्टर बने हुए हैं, जो बहुत जर्जर हालत में हैं. ये बात सही है कि वहां रेनोवेशन होना चाहिए. नया कॉम्प्लेक्स बनना चाहिए. इसीलिए वसुंधरा राजे की सरकार में इस काम के लिए 277 करोड़ रुपये फिक्स किए थे. लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इस परियोजना को रोक दिया गया. अचंभा इस बात है कि जब भजनलाल सरकार ने इस योजना को वापस शुरू किया जो 5 साल बाद तय कीमत बढ़ने की बजाय घटकर 218 करोड़ पर कैसे आ गई?'किरोड़ी लाल ने आगे कहा, 'गांधी नगर VIP इलाका है. वहां हाई कोर्ट के जज, अधिकारियों से लेकर पैरालंपिक खिलाड़ी भी रहते हैं. वहां पर जमीन बेश्कीमती है. लेकिन सरकार ने 8000 रुपये प्रति वर्ग फुट का देख कागजों में दिखाया. जबकि मार्केट रेट 25000 रुपये वर्ग फुट का है. वहां कुल 17 हजार वर्ग फुट जगह है. यानी सरकार को 1146 करोड़ रुपए का चूना लगाया जा रहा है. इसीलिए मैंने सीएम को चिट्ठी लिखकर चेताया है. किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा, 'अब इस पूरे मामले की जांच होगी, और उसके बाद ही काम आगे बढ़ाया जाएगा. ये योजना अच्छी है, लेकिन उसमें कुछ अधिकारी और प्राइवेट पार्टनर पर्दे के पीछे हैं जो इसको खुर्द बुर्द करना चाहते हैं. इस योजना की कैबिनेट से भी मंजूरी नहीं ली गई है. अगर कैबिनेट मंजूरी न ली जाए तो मुख्यमंत्री से ली जाए. मुख्यमंत्री ने आनन फानन में मंजूरी ले ली गई. इसीलिए पूरा मामला कैबिनेट के संज्ञान में नहीं लाया गया. गांधी नगर इलाके यूनिवर्सिटी से लगा हुआ इलाका है. प्राइवेट सेक्टर को शेयर देने से वहां फिर एंटी सोशल एक्टिविटी ज्यादा बढ़ जाएंगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AI जेनरेटेड इमेज और डीपफेक से निपटने के लिए गूगल ने लॉन्च किया नया टूल
Google ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनी फेक और डीपफेक तस्वीरों की पहचान करने के लिए नया टूल...
दिल्ली में 20 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपित ने किया हमला
दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 20...
নতুন পেঞ্চন নীতিৰ পৰিৱৰ্তে পুৰণি পেঞ্চন ব্যৱস্থা বাহালৰ দাবীত বৰহাট মহাবিদ্যালয়ত কৰ্মবিৰতি পালন
বৰহাট মহাবিদ্যালয়ত নতুন পেঞ্চন নীতিৰ পৰিৱৰ্তে পুৰণি পেঞ্চন ব্যৱস্থা বাহাল কৰনৰ দাবীত অসম ক'লেজ...
@SonuSood & His Family Celebrates #GaneshChaturthi At His Home
— ललित अग्रवाल 🇮🇳 (@LalitAgarwalla_) August 31, 2022
May GanapatiBappa Bless you with all the Happiness & Success.@FcSonuSood#SonuSood #GaneshChaturthi #GaneshChaturthi2022 pic.twitter.com/vuyHwbRq12
https://twitter.com/LalitAgarwalla_/status/1565014688156422144
https://twitter.com/LalitAgarwalla_/status/1565014688156422144
બનાસકાંઠા - દાતા ના પેથાપુર પાટિયા પાસે હીટ એન્ડ રનની ઘટના
બનાસકાંઠા - દાતા ના પેથાપુર પાટિયા પાસે હીટ એન્ડ રનની ઘટના