आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामला इस वक्त देश में सुर्खियां में बना हुआ है। हर तरफ चर्चा है। विरोधी पार्टियां आप पर तंज कसने में पीछे नहीं हैं। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा, जिस तरह से उनकी (अरविंद केजरीवाल) पार्टी की एक महिला नेता के साथ उनके आवास पर उनके पीए ने मारपीट की। यह ठीक नहीं है। यदि वे महिलाओं या अपनी पार्टी के सदस्यों की रक्षा नहीं कर सकते, तो वे वास्तव में क्या कर सकते हैं? प्रेमचन्द बैरवा ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल अब तक एक बयान या एक स्पष्टीकरण नहीं दे पाए हैं। इस मामले पर अरविंद केजरीवाल को स्पष्टीकरण देना चाहिए। लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा, पूरे देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। जनभावना PM मोदी और भाजपा के साथ है। कांग्रेस पार्टी के पास देश के लोगों के उत्थान के लिए कोई विज़न नहीं है, उनके पास बस जनता को गुमराह करने, परिवारवाद, वंशवाद का विज़न है। जब-जब इनकी सरकार रही है ये भ्रष्टाचार ही करते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा कहते हैं, वे सवाल उठा सकते हैं और गुमराह कर सकते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी के पास देश और जनता के कल्याण के लिए कोई विजन, विचार नहीं है। उनका एक ही विजन है- लोगों को गुमराह करना और वंशवाद। उनकी सरकारें हमेशा भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं। उनकी पार्टी कई राज्यों में कहीं नहीं है और उनके उम्मीदवार चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं, अगर उन्होंने काम किया होता तो जनता उनके साथ होती।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Leena Chandavarkar, Kishore Kumar's wife, went on "Saath Pheras" with him while she was seven months pregnant. - Newzdaddy
Leena Chandavarkar, Kishore Kumar's fourth wife, she had 'Saath Pheras' with the actor when she...
गोंदियातील एका प्रयोगशील शेतकऱ्याची भान्नाट कल्पना शेतकऱ्याची वेळ आणि पैशाचीही होणार बचत
गोंदियातील एका प्रयोगशील शेतकऱ्याची भान्नाट कल्पनाशेतकऱ्याची वेळ आणि पैशाचीही होणार बचतगोंदिया