राजस्थान में लोकसभा चुनाव के नतीजें इस बार चौंकाने वाले हो सकते हैं. दिसंबर 2023 में नई सरकार चुने जाने के बाद महज 6 महीने के भीतर ही बीजेपी की टेंशन बढ़ाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं. ऐसा हम नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता से लेकर फलोदी सट्टा बाजार तक यही दावे सामने आ रहे हैं. अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी की टेंशन बढ़ाने वाला बयान दिया है. डोटासरा का दावा है कि बीजेपी को 10 सीटें भी नहीं आएंगी, जबकि इंडिया गठबंधन के लिए बंपर सीट का दावा किया है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी डबल डिजिट में सीटें आने की बात कही थी. पूर्व सीएम जब यूपी के अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं तो उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कह दिया कि राजस्थान के लोग हमारे कार्यकाल को आज भी याद कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में भी इस बार माहौल बनने के पीछे यही वजह है. अगर आज चुनाव हो जाए तो राजस्थान में फिर से कांग्रेस जीत हासिल कर सकती है. जिसके बाद अब डोटासरा ने कहा, "राजस्थान में 13-18 INDIA गठबंधन की सीटें आएंगी. 5-7 सीटें बीजेपी को मिलेंगी. बीजेपी और आरएसएस के लोग कह रहे हैं कि 400 पार चाहिए. ये बार-बार कह रहे हैं कि आरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा हम दोबारा करेंगे. इधर, फलोदी सट्टा बाजार में भी लगातार भाव चढ़-उतर रहे हैं. जो सट्टा बाजार बीजेपी को पहले 20 से ज्यादा सीटें दे रहा था, अब उसी बाजार में राजस्थान को लेकर चौंकाने वाला अनुमान सामने आया है. सट्टा बाजार के मुताबिक 8 से 10 सीटों पर बीजेपी को नुकसान हो सकता है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के जैसे-जैसे चरण गुजरते जा रहे हैं, वैसे ही सट्टा बाजार में भावों में बदलाव दिख रहा है. यहीं उतार-चढ़ाव राजस्थान की सीटों को लेकर चल रहे भावों में भी जारी है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
એશિયા કપ 2022: ટીમ ઈન્ડિયા હોંગકોંગને હરાવીને સુપર ફોરમાં પ્રવેશી
એશિયા કપ 2022માં ટીમ ઈન્ડિયાએ શાનદાર શરૂઆત કરી છે. ટીમ ઈન્ડિયાએ એશિયા કપની બીજી મેચ હોંગકોંગ...
Critical Updates on Navin Fluorine Prices: Factors Influencing the Price Drop of Navin Fluorine
Critical Updates on Navin Fluorine Prices: Factors Influencing the Price Drop of Navin Fluorine
माकडाच्या नादी लागण पडलं महागात, माकडानेच त्याला.. व्हिडिओ पाहून पोट धरुन हसाल... । Viral Video
माकडाच्या नादी लागण पडलं महागात, माकडानेच त्याला.. व्हिडिओ पाहून पोट धरुन हसाल... । Viral Video
नगर में निकले बाबा रामदेव जी के जुलूस का मुस्लिम नौजवान कमेटी ने किया स्वागत
कोटा. सांगोद नगर में लोक देवता बाबा रामदेव जी के जन्म उत्सव के मौके पर मुस्लिम नौजवान कमेटी ने...
গেলেকীত অবৈধ সুৰা জব্দ ।
নাজিৰা সমষ্টিৰ গেলেকীত বিভিন্ন স্থানত আৰক্ষীয়ে অভিযান চলাই অবৈধ সুৰাৰ ঘাটিৰ পৰা বৃহৎ সংখ্যক সুৰা...