नई दिल्ली। मुंबई में 13 मई को आए तूफान ने जान- माल दोनों का नुकसान किया। इस धूल भरी आंधी के कारण शहर के घाटकोपर एरिया में एक बड़ा होर्डिंग भी गिर गया। इस दुर्घटना में लगभग 16 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस घटना की चपेट में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार भी आ गए और उनकी मौत हो गई।कार्तिक आर्यन के मामा- मामी मुंबई आए हुए थे। 13 मई को अपने घर वापसी

कार्तिक के मामा- मामी ने गवाई जान

घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद कार्तिक आर्यन के मामा- मामी के शव तीन दिनों बाद निकाले गए। पहचान करने पर पता चला कि डेड बॉडी इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी वाइफ अनीता चंसोरिया की है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कार्तिक के रिश्तेदार के बताए जा रहे हैं। हालांकि, एक्टर की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

होर्डिंग की चपेट में आया कपल

कार्तिक आर्यन के मामा जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मुंबई किसी काम से आए थे। 13 को वो मुंबई और इंदौर के रास्ते जबलपुर जा रहे थे। जब तूफान आया, तो वो एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे। इस दौरान उनकी कार होर्डिंग की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

कर रहे थे और जब आंधी आई, तो वो घाटकोपर में थे और हादसे का शिकार हो गए।