राजस्थान के पश्चिमी जिले बाड़मेर में 9 दिन बाद एक बार फिर पर 46 डिग्री के पार हो चुका है और सुबह से सड़के इस तरह से सुनसान नजर आए जैसे कोई कर्फ्यू लगा हो. पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तेज आंधी और बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. वही मौसम विभाग ने आज से भीषण गर्मी और गर्म हवा यानी लू का रेड अलर्ट जारी किया है ऐसे में अगले दो तीन तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. प्रदेश के आठ शहरो में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. सर्वाधिक दिन का तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री तो वहीं जयपुर में सीजन का सबसे अधिक 44.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में फिलहाल चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं है. पूरे देश में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. देश भर के सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के 4 शहर शामिल हैं. सबसे ज्यादा तापमान हरियाणा के पानीपत का है. उसके बाद देश में तीसरे स्थान पर अलवर है, जहां का तापमान 44.37 डिग्री सेल्सियस है. वहीं छठे स्थान पर प्रदेश का कोटा शहर है, जहां का तापमान 44.24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं आठवें और नवें स्थान पर जोधपुर और बीकानेर शहरों का तापमान है, जहां क्रमशः 44.12 और 44.08 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. दो दिन बारिश और आंधी के दौर के शुक्रवार सुबह अचानक से ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया. सुबह से सड़के सुनसान नजर आई, लोग भीषण गर्मी से बचाव हेतु छांव की शरण लेते हुए देखे दिन भर तेज गर्मी और गर्म हवा यानी लू के थपेड़ों ने थार वासियों का हाल बेहाल कर दिया है. ऐसे में देर शाम तक लोग बाहर निकलने से बचते हुए नजर आए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भामाशाहो का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
ग्रीन नाहरगढ़ एवं विकास संस्थान का अभिनंदन समारोह संपन्न
-भामाशाहों का किया सम्मान
बारा। ग्रीन...
Surat : વધુ એક લાંચિયો અધિકારી ઝડપાયો, મૃતકના પેસન્શન માટે માંગી 60 હજારની લાંચ
Surat : વધુ એક લાંચિયો અધિકારી ઝડપાયો, મૃતકના પેસન્શન માટે માંગી 60 હજારની લાંચ
बजट का मुख्य ध्यान रोजगार सृजन, युवाओं के कौशल विकास तथा छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर रखा गया: सीए प्रकाश चौधरी
मोदी सरकार 3.0 द्वारा मंगलवार को पेश किया गया बजट मिला-जुला रहा, जहां पर कुछ क्षेत्र में टैक्स की...
Sanjay Singh Arrest से टेंशन में Kejriwal, बदले में India Alliance ने लिस्ट तैयार कर ली। Netanagri
Sanjay Singh Arrest से टेंशन में Kejriwal, बदले में India Alliance ने लिस्ट तैयार कर ली। Netanagri
ધાનેરાના અનાજ માર્કેટ માંથી 30 બોરી એરંડાની ચોરી થઈ ચોરી કરનાર શખ્સો સીસીટીવી કેમેરામાં થયા કેદ
ધાનેરાના અનાજ માર્કેટ માંથી 30 બોરી એરંડાની ચોરી થઈ ચોરી કરનાર શખ્સો સીસીટીવી કેમેરામાં થયા કેદ